Putrada Ekadashi 2026 Today: हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को पुत्रदा एकादशी व्रत मनाया जाता है. आज 23 अगस्त को सावन पुत्रदा एकादशी व्रत है. यह दिन संतान प्राप्ति के लिए और संतान के सुखी जीवन के लिए करना बेहद ही शुभ और फलदायी होता है. आप सावन पुत्रदा एकादशी पर व्रत और पूजन कर रहे हैं, तो इसके साथ ही व्रत कथा का पाठ अवश्य करें. पुत्रदा एकादशी का व्रत इस कथा के बिना अधूरा माना जाता है. आप यहां पुत्रदा एकादशी व्रत कथा पढ़ सकते हैं.
पुत्रदा एकादशी व्रत कथा (Putrada Ekadashi Vrat Katha)
पौराणिक कथाओं के अनुसार, भद्रावती नामक नगरी में सुकेतुमान नाम का राजा रहता था. उनकी पत्नी का नाम शैव्या था. उनके कोई संतान नहीं थी. इसके कारण वह चिंतित रहते थे. राजा को भाई, बांधव, धन, राज्य और मंत्री इन सभी में से किसी से भी संतोष नहीं होता था. वह हमेशा यहीं सोचते थे, कि मेरे मरने के बाद पिंडदान कौन करेगा. बिना पुत्रों के पितरों और देवताओं का ऋण मैं कैसे पूरा होगा. बिना संतान के घर में हमेशा अंधेरा ही रहता है. इसी कारण राजा सुकेतुमान रात-दिन चिंता में लगे रहते थे.
ये भी पढ़ें – Sawan Putrada Ekadashi 2026: आज सावन पुत्रदा एकादशी पर करें श्रीहरि की पूजा, यहां जानिए पूजन विधि और शुभ मुहूर्त
राजा ने अपनी चिंता के कारण एक दिन शरीर का त्याग करने का निश्चय किया. राजा इस विचार के साथ घोड़े पर सवार होकर वन में चले गए. इसके बाद उन्होंने वहां हिरण, शेर, बंदर, सर्प आदि को भ्रमण करते देखा. हाथी को अपने बच्चों और हथिनियों के बीच घूमते हुए देखा. इस प्रकार राजा का आदा दिन निकल गया. इसके बाद उन्हें प्यास लगी. वह प्यास के मारे अत्यंत दु:खी गए और पानी की तलाश में इधर-उधर फिरने लगे. उन्हें एक सरोवर दिखा. सरोवर के चारों तरफ मुनियों के आश्रम बने हुए थे.
मुनियों ने बताया पुत्रदा एकादशी का महत्व
राजा जब वहां पहुंचे, तो उनके दाहिने अंग फड़कने लगे. इसके बाद उन्होंने इसे शुभ संकेत समझकर मुनियों से मिलने का विचार किया. राजा घोड़े से उतरकर मुनियों को दंडवत प्रणाम करके बैठ गए. राजा को देखकर मुनियों ने कहा, राजन हम तुमसे प्रसन्न हैं. तुम्हारी क्या इच्छा है. तब राजा ने बताया कि, आप कौन है और किसलिए आए हैं. मुनियों ने राजा को बताया कि, आज संतान देने वाली पुत्रदा एकादशी है. हम लोग विश्वदेव हैं और इस सरोवर में स्नान करने के लिए आए हैं. मुनियों के कहने पर राजा ने पुत्रदा एकादशी व्रत किया. कुछ समय बाद पत्नी का गर्भधारण हुआ और उन्हें पुत्र की प्राप्ति हुई.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज है पापांकुशा एकादशी, पापों से मुक्ति के लिए करें विष्णु भगवान की पूजा
1 hr agoफूलों के उपाय से बनेंगे बिगड़े काम, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
19 hrs ago25 अक्टूबर को है कोजागरी लक्ष्मी पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
20 hrs agoआज या कल, कब है पापांकुशा एकदाशी? जानिए व्रत का सही दिन
1 day agoशाम के समय ही क्यों किया जाता है रावण दहन? जानिए इस परंपरा का कारण
1 day agoरावण की सेना में थे कई मायावी योद्धा, मनुष्य ही नहीं, देवता तक खाते थे भय
1 day agoदशहरा पर 'राम नाम' के जाप से होगा बेड़ा पार, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoहर मनोकामना को पूरी करेगा ये खास तिलक, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoआज दुर्गा विसर्जन के साथ नवरात्रि पर्व का समापन, आखिर दिन करें ये खास उपाय
2 days agoरावण दहन के बाद घर लाते हैं पुतले की जली लकड़ी? जानें इस परंपरा की सच्चाई
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines