Putrada Ekadashi 2025 Upay: आज 5 अगस्त 2025 को श्रावण माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है, जिस दिन पुत्रदा एकादशी का व्रत रखा जाता है। ये तिथि जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित है, जिस दिन उनकी पूजा करने का विधान है। आमतौर पर ये व्रत निसंतान दंपति संतान सुख पाने के लिए रखते हैं। लेकिन अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य और अच्छे स्वास्थ्य के लिए भी कई महिलाएं ये व्रत रखती हैं। हालांकि कई विष्णु भक्त श्री हरि को खुश करने के लिए भी ये उपवास रखते हैं। मान्यता है कि जिन लोगों के ऊपर विष्णु जी की विशेष कृपा रहती है, उन्हें जीवन का हर सुख मिलता है और सेहत भी अच्छी रहती है।
शास्त्रों में बताया गया है कि श्रावण पुत्रदा एकादशी के दिन प्रदोष काल व रात के समय विष्णु जी, धन की देवी मां लक्ष्मी और माता तुलसी की पूजा करना शुभ होता है। साथ ही कुछ विशेष उपाय भी किए जाते हैं। ये उपाय वो लोग भी कर सकते हैं, जिन्होंने आज व्रत नहीं रखा है। आइए अब विस्तार से जानते हैं पुत्रदा एकादशी की रात करने वाले तीन प्रभावशाली उपायों के बारे में।
ग्रह क्लेश दूर करने का उपाय
जिन लोगों के घर में हर वक्त अशांति का माहौल रहता है, वो आज रात विष्णु जी की पूजा करें। साथ ही मंदिर में घी का एक दीपक जलाएं और 108 बार विष्णु मंत्र का जाप करें। पूजा करने के बाद पूरे घर में धूप का धुआं करें। इस दौरान ‘ॐ’ का उच्चारण करें। ऐसा करने से आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होगा और आए-दिन हो रहे लड़ाई-झगड़े कम होंगे।
ये भी पढ़ें- Putrada Ekadashi: आज या कल, कब और किस समय होगा श्रावण पुत्रदा एकादशी व्रत का पारण? जानें
पैसों की कमी दूर करने का उपाय
जो लोग लंबे समय से धन संकट का सामना कर रहे हैं, वो आज एकादशी की रात विष्णु जी की तस्वीर के सामने घी का एक दीपक जलाएं और उन्हें गोमती चक्र अर्पित करें। इस दौरान “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का 108 बार जाप करें। मंत्र जाप के बाद आरती करें और अपनी गलतियों के लिए माफी मांगें। फिर विष्णु जी को अर्पित किए गोमती चक्र को शुद्ध लाल रंग के कपड़े में बांधकर घर की तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से आपके घर में धन का वास होगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
रोगों से मुक्ति पाने का उपाय
यदि आप आए-दिन बीमार हो जाते हैं या घर का कोई सदस्य हर समय अस्वस्थ रहता है तो आज रात विष्णु जी की पूजा करें। घर के मंदिर, मुख्य द्वार, रसोई और हर कमरे में एक घी का दीपक जलाएं। साथ ही विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। इससे आपको और घरवालों को मानसिक शांति मिलेगी और सेहत भी अच्छी रहेगी।
ये भी पढ़ें- Putrada Ekadashi Upay: निसंतान दंपति एकादशी पर जरूर करें ये 3 उपाय, संतान की चाह हो सकती है पूरी
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
12 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
14 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
14 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
15 hrs agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
18 hrs agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
20 hrs agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
1 day agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
1 day agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
1 day agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines