---विज्ञापन---

Religion angle-right

Pushya Nakshatra 2024: साल के आखिरी पुष्य नक्षत्र में करें ये 5 उपाय, शनि-बृहस्पति की कृपा से बढ़ेगी धन-संपत्ति!

Pushya Nakshatra Upay: 2024 में 18 दिसंबर को साल का आखिरी पुष्य नक्षत्र है, जिस समय कुछ प्रभावशाली उपायों को करने से प्रत्येक व्यक्ति को मनोवांछित फल की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं पुष्य नक्षत्र में करने वाले अचूक उपायों के बारे में।

---विज्ञापन---

Pushya Nakshatra Upay: ज्योतिष शास्त्र में 27 नक्षत्रों का वर्णन किया है, जिसमें से एक पुष्य नक्षत्र भी है। पुष्य नक्षत्र को सभी नक्षत्रों का राजा माना जाता है, जिसे 27 नक्षत्रों में आठवां स्थान प्राप्त है। ये एक शुभ नक्षत्र है, जिसके स्वामी शनि ग्रह और देवता बृहस्पति हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, पुष्य नक्षत्र में कुछ अचूक उपायों को करने से कुंडली में शनि और गुरु बृहस्पति की स्थिति मजबूत होती है। साथ ही देवी लक्ष्मी और नारायण जी का आशीर्वाद मिलता है।

चलिए जानते हैं साल 2024 के अंतिम पुष्य नक्षत्र का सही समय क्या है। साथ ही आपको इस नक्षत्र में करने वाले उन 5 उपायों के बारे में भी जानने को मिलेगा, जिन्हें करने से आपको शनि देव, गुरु देव, देवी लक्ष्मी और नारायण जी का विशेष आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है।

---विज्ञापन---

साल के आखिरी पुष्य नक्षत्र का सही समय

2024 में 18 दिसंबर, दिन बुधवार को प्रात: काल 12 बजकर 44 मिनट से साल का आखिरी पुष्य नक्षत्र शुरू हो रहा है, जिसका समापन 19 दिसंबर 2024, दिन गुरुवार को प्रात: काल 12 बजकर 58 मिनट पर होगा। वैदिक पंचांग के मुताबिक, साल 2024 का अंतिम पुष्य नक्षत्र 18 दिसंबर को पूरे दिन रहेगा।

ये भी पढ़ें- Kharmas 2024: 14 जनवरी से पहले 3 राशियों को होगा मोटा मुनाफा! शुक्र और बुध खरमास में करेंगे गोचर

---विज्ञापन---

पुष्य नक्षत्र के अचूक उपाय

  • यदि आप लक्ष्मी-नारायण जी को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो पुष्य नक्षत्र में भगवान विष्णु को तुलसी जरूर अर्पित करें। विष्णु जी को तुलसी अति प्रिय है। यदि सच्चे मन से आप उन्हें तुलसी का पत्ता अर्पित करते हैं, तो इससे आपके जीवन में विष्णु जी के आशीर्वाद से सदा खुशहाली बनी रहेगी।
  • पुष्य नक्षत्र में 4 से 5 पेन जरूर खरीदें और उनका इस्तेमाल लंबे समय तक करें। इस उपाय से आपको शनि देव, गुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु और लक्ष्मी जी की विशेष कृपा प्राप्त होगी। देवी-देवताओं के आशीर्वाद से आपको धन लाभ होगा। साथ ही घर-परिवार में खुशहाली बनी रहेगी।
  • पुष्य नक्षत्र में सोना, चांदी, हल्दी, लोहा और केसर आदि खरीदना शुभ माना जाता है। इससे आपकी कुंडली में नवग्रहों की स्थिति मजबूत होगी और धन-संपत्ति में वृद्धि होगी।
  • पुष्य नक्षत्र में घी जरूर खरीदना चाहिए। 18 दिसंबर 2024 को मार्केट से घी खरीदकर घर लाएं और फिर उसी घी से खाना बनाएं। इस उपाय से आपकी कुंडली में ग्रहों की स्थिति मजबूत होगी। साथ ही शनि और गुरु देव का भी आशीर्वाद मिलेगा।
  • यदि आपके जीवन में बार-बार परेशानियां आ रही हैं या आपकी कुंडली में शनि व गुरु दोष है, तो पुष्य नक्षत्र में अपने हाथों से खीर बनाएं। सबसे पहले खीर को लक्ष्मी-नारायण जी को अर्पित करें और फिर उसका सेवन खुद करें। इस उपाय से जल्द ही आपके जीवन में खुशियों का आगमन हो सकता है।

ये भी पढ़ें- Chandra Gochar 2024: चंद्र गोचर से चमकेगी 3 राशियों की फूटी किस्मत, 2025 से पहले धन से भरेगा घर का भंडार!

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Dec 16, 2024 01:27 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola