Pushya Nakshatra 2024 Upay: ज्योतिष शास्त्र में पुष्य नक्षत्र को बेहद शुभ माना गया है, जो सभी नक्षत्रों का राजा है। इस नक्षत्र को 27 नक्षत्रों में आठवां स्थान प्राप्त है, जिसके स्वामी शनि और देवता बृहस्पति हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, जिस भी दिन पुष्य नक्षत्र का संयोग बनता है, उस दिन आसमान से अमृत बरसता है। इसलिए पुष्य नक्षत्र में सोना, चांदी, लोहा और कपड़े आदि खरीदना शुभ माना जाता है। इसके अलावा इस दौरान कुछ अचूक उपाय करने से साधक को विशेष फायदा होता है।
चलिए जानते हैं साल 2024 का अंतिम पुष्य नक्षत्र कब से कब तक रहेगा। साथ ही आपको इस नक्षत्र में करने वाले उन दो उपायों के बारे में भी पता चलेगा, जिन्हें करने से आपको नए साल 2025 में भी आर्थिक, शारीरिक और मानसिक आदि समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।
2024 के अंतिम पुष्य नक्षत्र का सही समय
वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार 18 दिसंबर, दिन बुधवार को प्रात: काल 12 बजकर 44 मिनट से साल 2024 का अंतिम पुष्य नक्षत्र का आरंभ हो रहा है, जिसका समापन अगले दिन 19 दिसंबर 2024, दिन गुरुवार को प्रात: काल 12 बजकर 58 मिनट पर होगा। साल का अंतिम पुष्य नक्षत्र 18 दिसंबर 2024, दिन बुधवार को पूरे दिन रहेगा।
ये भी पढ़ें- Kharmas 2024: 14 जनवरी से पहले 3 राशियों को होगा मोटा मुनाफा! शुक्र और बुध खरमास में करेंगे गोचर
धन प्राप्ति के अचूक उपाय
- जिन लोगों के काम यानी कारोबार में कलम का इस्तेमाल होता है, उन्हें पुष्य नक्षत्र में पेन जरूर खरीदना चाहिए। सबसे पहले मार्केट से एक हरे रंग का पेन खरीदकर लाएं। फिर उसे अपने हाथों से इष्ट देव को अर्पित करें और थोड़ी देर उसे मंदिर में रखकर छोड़ दें। अगले दिन से रोजाना उस पेन का इस्तेमाल करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय से आपको जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल होगा। इसके अलावा जीवन में अगर धन से जुड़ी परेशानियां आ रही होंगी, तो वो भी समाप्त हो जाएंगी।
- यदि आपके जीवन में बार-बार परेशानियां आ रही हैं, तो 18 दिसंबर को सुबह देवी-देवताओं की पूजा करने के बाद एक कांसे का बर्तन लें। बर्तन में दो से तीन मुट्ठी अनाज भरें। फिर गणेश जी के किसी भी मंदिर में जाएं। वहां जाकर उनके चरणों में कांसे के बर्तन अर्पित करें। इस उपाय से आपको जल्द ही अपनी सभी समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा।
ये भी पढ़ें- 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों का 12 राशियों पर क्या असर? जानें प्रेमानंद महाराज से
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
दरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
15 hrs agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
17 hrs agoकहीं छलनी से हुआ करवा चौथ के चांद का दीदार, कहीं टकटकी लगाए रहीं महिलाएं
17 hrs agoकरवा चौथ पर पूजा का शुभ मुहूर्त? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए समय
18 hrs agoआज पूजा के दौरान जरूर पढ़ें करवा चौथ की कहानी, वरना अधूरा रहेगा व्रत
19 hrs agoचांद नहीं दिखा तो कैसे खोलें करवा चौथ का व्रत? यहां जानिए नियम
21 hrs agoकरवा चौथ पर जरूर करें करवा माता और गणेश जी की आरती, यहां पढ़ें
22 hrs agoआज है करवा चौथ व्रत, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय
1 day agoगरीबी का कारण बनती है पूजा से जुड़ी गलतियां, इन 5 चीजों को जमीन पर ना रखें
1 day agoकरवा चौथ जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, जानिए पूजा विधि और सामग्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines