Purnima ke Upay: हिंदू धर्म में पूर्णिमा की रात बहुत ही फलदायी और शुभ मानी गई है। आज भादो माह की पूर्णिमा मनाई जा रही है। भाद्रपद पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु के लिए सत्यनारायण व्रत रखा जाता है। पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करना और गरीबों को दान बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। वहीं ज्योतिषियों की मानें, तो भाद्रपद (भादो) पूर्णिमा की रात कुछ खास उपाय भी करने चाहिए। मान्यता है कि इनको करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त हो जाती है। आइए जानते हैं, क्या हैं ये उपाय?
लक्ष्मी सूक्तम का पाठ
भादो माह की पूर्णिमा की रात मां लक्ष्मी की उपासना जरूर करें। साथ ही इस दिन लक्ष्मी सूक्तम का पाठ भी करना चाहिए। कहते हैं कि पूर्णिमा की रात लक्ष्मी सूक्त का पाठ करने से बैंक बैलेंस बढ़ता है और गरीबी दूर हो जाती है। वहीं, इस सूक्त की एक माला हर रोज जाप करने से घर और परिवार पर माता लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है।
ये भी पढ़ें: Sharad Purnima 2024: चांद की रोशनी में क्यों रखते हैं खीर? जानें महत्व और नियम
चंद्रमा को अर्घ्य दें
भादो माह की पूर्णिमा को रात के समय चंद्रमा को दूध मिश्रित जल से अर्घ्य दें। इसके लिए जल में दूध के साथ अक्षत्, सफेद फूल, सफ़ेद चंदन डालकर अर्घ्य दें। अर्घ्य देने के बाद चंद्रमा के बीज मंत्र ‘ॐ सों सोमाय नम:’ का जाप करें। इससे न केवल घर में सुख-शांति बनी रहेगी बल्कि धन की आमद भी तेज हो जाएगी।
श्रीयंत्र की स्थापना करें
भाद्रपद पूर्णिमा की दिव्य रात में मां लक्ष्मी की प्रतिमा के बगल में श्रीयंत्र की स्थापना करें। इसके बाद देवी लक्ष्मी को सफेद कौड़ियां अर्पित करें। इसके बाद अगले दिन सुबह इन कौड़ियों को लाल कपड़े में लपेटकर श्रीयंत्र के साथ तिजोरी या घर में धन रखने के स्थान पर रख दें। यह के बेहद शक्तिशाली उपाय माना जाता है। मान्यता है कि इससे आर्थिक स्थिति खुब-ब-खुद संवरने लगती है।
ये भी पढ़ें: वफादारी की मिसाल होते हैं इन 3 राशियों के लोग, दोस्ती और प्यार में दे सकते हैं अपनी जान
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
4 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
6 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
6 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
7 hrs agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
10 hrs agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
11 hrs agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
1 day agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
1 day agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
1 day agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines