Purnima ke Upay: भादो पूर्णिमा की रात आज करें ये 3 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से बढ़ेगा बैंक बैलेंस!

Purnima ke Upay: भाद्रपद पूर्णिमा हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण तिथि है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने का विशेष महत्व है। माना जाता है कि इस दिन मां लक्ष्मी अपने भक्तों पर विशेष कृपा बरसाती हैं। आइए जानते हैं, भाद्रपद पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के कुछ आसान उपाय।

Purnima-ke-Upay

Purnima ke Upay: हिंदू धर्म में पूर्णिमा की रात बहुत ही फलदायी और शुभ मानी गई है। आज भादो माह की पूर्णिमा मनाई जा रही है। भाद्रपद पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु के लिए सत्यनारायण व्रत रखा जाता है। पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करना और गरीबों को दान बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। वहीं ज्योतिषियों की मानें, तो भाद्रपद (भादो) पूर्णिमा की रात कुछ खास उपाय भी करने चाहिए। मान्यता है कि इनको करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त हो जाती है। आइए जानते हैं, क्या हैं ये उपाय?

विज्ञापन

लक्ष्मी सूक्तम का पाठ

भादो माह की पूर्णिमा की रात मां लक्ष्मी की उपासना जरूर करें। साथ ही इस दिन लक्ष्मी सूक्तम का पाठ भी करना चाहिए। कहते हैं कि पूर्णिमा की रात लक्ष्मी सूक्त का पाठ करने से बैंक बैलेंस बढ़ता है और गरीबी दूर हो जाती है। वहीं, इस सूक्त की एक माला हर रोज जाप करने से घर और परिवार पर माता लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है।

विज्ञापन

चंद्रमा को अर्घ्य दें

भादो माह की पूर्णिमा को रात के समय चंद्रमा को दूध मिश्रित जल से अर्घ्य दें। इसके लिए जल में दूध के साथ अक्षत्, सफेद फूल, सफ़ेद चंदन डालकर अर्घ्य दें। अर्घ्य देने के बाद चंद्रमा के बीज मंत्र ‘ॐ सों सोमाय नम:’ का जाप करें। इससे न केवल घर में सुख-शांति बनी रहेगी बल्कि धन की आमद भी तेज हो जाएगी।

विज्ञापन

श्रीयंत्र की स्थापना करें

भाद्रपद पूर्णिमा की दिव्य रात में मां लक्ष्मी की प्रतिमा के बगल में श्रीयंत्र की स्थापना करें। इसके बाद देवी लक्ष्मी को सफेद कौड़ियां अर्पित करें। इसके बाद अगले दिन सुबह इन कौड़ियों को लाल कपड़े में लपेटकर श्रीयंत्र के साथ तिजोरी या घर में धन रखने के स्थान पर रख दें। यह के बेहद शक्तिशाली उपाय माना जाता है। मान्यता है कि इससे आर्थिक स्थिति खुब-ब-खुद संवरने लगती है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ