धन से लेकर संतान की समस्या तक, जानें किसी विपत्ति में कौन सा पाठ करना होता है लाभदायक

Puja Path Tips: धार्मिक मान्यता के अनुसार, जो लोग नियमित रूप से भगवान का नाम जप करते हैं और पाठ करते हैं उनके जीवन में परेशानियां कम आती हैं। आज हम आपको ये बताएंगे कि किस समस्या में कौन सा पाठ करना लाभकारी होता है।

Puja Path Tips
विज्ञापन
विज्ञापन

हनुमान चालीसा

अगर आपको हर समय शक्ति विहीन महसूस होता है। हर समय कमजोरी और थकान रहती है, तो ऐसे में आपके लिए हनुमान चालीसा पढ़ना फायदेमंद होगा। इससे आपको शक्ति मिलेगी और आपका मन शांत होगा।

गोपाल सहस्त्रनाम स्तोत्र

अगर आपको लंबे समय से संतान नहीं हो रही है या आपके बच्चे आपकी बात नहीं मानते हैं और गलत रास्ते पर निकल गए हैं, तो ऐसे में आप गोपाल सहस्त्रनाम स्तोत्र का पाठ कर सकते हैं। शास्त्रों के अनुसार जो लोग नियमित रूप से गोपाल सहस्त्रनाम स्तोत्र पढ़ते हैं उनके बच्चे आज्ञाकारी और होशियार होते हैं।

विज्ञापन

सुन्दरकाण्ड

अगर लंबे समय से आप कोर्ट कचहरी के केस में फंसे हुए हैं, तो ऐसे में आप अपने घर में सुन्दरकाण्ड का पाठ जरूर करवाएं। माना जाता है कि जो लोग नियमित रूप से सुन्दरकाण्ड का पाठ पढ़ते हैं, उन पर देवी-देवताओं का आशीर्वाद बना रहता है।

कनकधारा स्तोत्र

कड़ी मेहनत करने के बाद भी अगर आपको धन लाभ नहीं हो रहा है, तो ऐसे में आप अपने घर पर ही कनकधारा स्तोत्र का पाठ कर सकते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इससे धन की देवी माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों पर धन की कृपा करती हैं।

विज्ञापन

दुर्गा सप्तशती पाठ

लंबे समय से अगर आपके घर में कोई व्यक्ति बीमार है और दिन प्रतिदिन उसकी तबीयत खराब होती जा रही है, तो ऐसे में आप दुर्गा सप्तशती का पाठ कर सकते हैं। मान्यता के अनुसार दुर्गा सप्तशती का पाठ करने से घर में बीमारियों का वास नहीं होता है और सभी घर वालों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यता पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ