हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज करेंगी 21 किलोमीटर लंबी गोवर्धन परिक्रमा, बेहद खास है इसका महत्व, जानिए

President Droupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च से वृंदावन के दौरे पर हैं. वह आज 21 मार्च को दानघाटी मंदिर में पूजा करने के बाद गोवर्धन की परिक्रमा करेंगी. आज द्रोपदी मुर्मू गोवर्धन गिरिराज महाराज की 21 किलोमीटर लंबी परिक्रमा करने जा रही हैं.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

President Droupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस समय वृंदावन के दौर पर हैं. वह तीन दिन के दौर पर उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी मथुरा-वृंदावन में पहुंची हैं. 19 मार्च से वह यहां पर दौरे पर हैं, अब तक राष्ट्रपति मुर्मू ने मंदिरों में पूजा-अर्चना की और कई अन्य कार्यक्रमों में भाग लिया. आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू श्री गिरिराज गोवर्धन की सप्तकोशीय परिक्रमा करने वाली हैं. वह आज 21 किलोमीटर लंबी गोवर्धन परिक्रमा करेंगी. इसको लेकर सुरक्षा इंतजाम कड़े किये गए हैं और पूरा प्रशासन और पुलिस विभाग अलर्ट मोड पर है.

यात्रा सुगम और सुरक्षित बनाने के इंतजाम

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गोवर्धन परिक्रमा को गोल्फ कार के माध्यम से पूरा करेंगी. इससे महामहिम की गोवर्धन परिक्रमा को सुरक्षित और सुगम बनाया जा सकेगा. अपने इस दौरे और परिक्रमा के दौरान वह श्रीनाथ जी मंदिर में दर्शन करेंगी. यह गोवर्धन परिक्रमा बेहद खास है. इसका संबंध भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ा है. श्री गिरिराज गोवर्धन की सप्तकोशीय परिक्रमा का खास धार्मिक महत्व है. यह मथुरा-वृंदावन में मौजूद अन्य धार्मिक स्थलों की तरह की बेहद खास है.

ये भी पढ़ें – Baby Girl Names: बेटी के लिए चुनें मां दुर्गा से जुड़े ये खास नाम, मिलेगा शक्ति और सौभाग्य के आशीर्वाद

विज्ञापन

श्री गिरिराज गोवर्धन परिक्रमा का महत्व

वृंदावन की श्री गिरिराज गोवर्धन परिक्रमा का सीधा संबंध भगवान श्रीकृष्ण से माना जाता है. ऐसी धार्मिक मान्यता है कि, भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों को इंद्र देव के प्रकोप से बचाने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी उंगली पर उठा लिया था. इसके बाद से इस पर्वत को भगवान का स्वरूप माना जाने लगा और इसका पूजन किया जाने लगा. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भक्त सच्ची श्रद्धा और विश्वास से गोवर्धन की परिक्रमा करते है तो जीवन से दुख खत्म होते हैं और सुख-समृद्धि का आगमन होता है.

गोवर्धन परिक्रमा से जुड़ी खास बातें

गोवर्धन पर्वत की इस सप्तकोशीय परिक्रमा यानी 21 किलोमीटर परिक्रमा की शुरुआत दानघाटी मंदिर से होती है. इस यात्रा के दौरान रास्ते में राधा कुंड, श्याम कुंड, मानसी गंगा और कुसुम सरोवर पवित्र मंदिर और स्थान पड़ते हैं. कई भक्त इस परिक्रमा को दंडवत पूरा करते हैं. गोवर्धन पर्वत की दंडवत परिक्रमा को अधिक कठिन माना जाता है. गोवर्धन महाराज के गीत गाते हुए और जयकारों के साथ परिक्रमा संपन्न करते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola