Premanand Maharaj: प्रेमानंद महाराज के कई वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. ऐसे ही एक वीडियो में एक भक्त ने प्रेमानंद महाराज से पूछा कि, कभी-कभी घर के बाहर जाएं तो किसी कारण से ठाकुर जी की सेवा ना कर पाए तो ऐसे में महाराज जी क्या करना चाहिए? प्रेमानंद महाराज के अनुसार, ठाकुर जी को भोग लगाएं बिना हम कुछ नहीं खा सकते हैं. अगर घर में ठाकुर जी उपवास है तो हम भी उपवास रखें.
दो-चार दिन के लिए बाहर जाने पर क्या करें?
अगर कोई दो-चार दिन के लिए बाहर जा रहा है, तो लोग ऐसे में चिरौंजी और पानी ठाकुर जी के सामने रख देते हैं. इसके बाद खुद अपना बाहर अच्छा-अच्छा खाना खा रहे हैं. ऐसा नहीं करना चाहिए. अगर आप ठाकुर को अपने घर का मालिक मानते हैं. ऐसे में ठाकुर जी को घर में अकेला नहीं छोड़ना चाहिए. घर में आठ सदस्य हैं, तो कोई सदस्य घर में ठाकुर जी की सेवा कर सकता है.
रिश्तेदारों या पड़ोसी को दे सकते हैं ठाकुर जी
कई लोग घर से बाहर जाने पर ठाकुर जी और श्री जी को रिश्तेदारों या पड़ोसी को दे देते हैं. ऐसा नहीं करना चाहिए. अगर आप कहीं जा रहे हैं, तो क्या अपने बच्चे को किसी पड़ोसी को देकर जाएंगे. आपको भगवान को बिल्कुल वैसे प्यार करना चाहिए. जैसे बच्चे को करते हैं. आपको बाहर जाने पर पड़ोसी या किसी रिश्तेदार को सेवा के लिए ठाकुर जी नहीं देकर जाने चाहिए. आपके घर से बाहर जाने पर परिवार का कोई सदस्य भगवान की सेवा करेगा तो चलेगा, लेकिन किसी ओर को सेवा के लिए भगवान की जिम्मेदारी देकर जाना ठीक नहीं रहेगा.
ये भी पढ़ें – Samudrik Shastra: शरीर के इन अंगों पर तिल होता है बेहद अशुभ, जानिए क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र?
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कैसे करें अपने-पराए की पहचान? चाणक्य नीति से जानिए लोगों की परख करना
1 hr agoपितृपक्ष में करें पक्षियों वाला उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
2 hrs agoनवरात्रि शुरू होने से पहले करें घर की सफाई, आज ही हटा दें ये 5 चीजें
4 hrs agoपितृ पक्ष अमावस्या पर शुभ संयोग, पितरों को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय
8 hrs agoकैसा होता है आंख का फड़कना? महिला और पुरुष के लिए अलग है मतलब, जानिए
23 hrs agoसदी का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण! दिन में छाएगा अंधेरा, क्या भारत में दिखेगा?
1 day agoकब है धनतेरस? इस दिन खरीदारी करना क्यों माना जाता है शुभ
1 day agoआज महादेव की पूजा का महासंयोग, एकसाथ है गुरु प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि
1 day agoकैसा होता है सपने में पूर्वजों को देखना? जानिए क्या मिलते हैं संकेत
2 days agoइस मंदिर में खुद का पिंडदान करते है लोग, जानिए क्या है मान्यता?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines