हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Premanand Maharaj: क्या नाम बदलने और अंगूठी पहनने से बदल जाता है भाग्य? प्रेमानंद महाराज ने बताया

Premanand Maharaj: लोग भाग्य बदलने और समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए तरह-तरह के उपाय करते हैं. कई लोग इसके लिए अंगूठी पहनते हैं और नाम बदलने तक के उपाय करते हैं. क्या इसका भाग्य पर कोई असर पड़ता है चलिए जानते हैं?

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Premanand Maharaj ke Vichar: लोग अपने जीवन में चल रही मुश्किलों को लेकर अक्सर परेशान रहते हैं. इनके उपाय के लिए लोग कई बार पंडित और ज्योतिषी के पास जाते हैं. ऐसे में उन्हें नग और अंगूठी पहनने और नाम बदलने तक के ऊपर बताए जाते हैं. कई लोग नग की अंगूठी धारण करते हैं और अपने नाम में कोई अक्षर जोड़ लेते हैं. इसको लेकर प्रेमानंद महाराज ने अपने विचार बताए हैं. क्या सच में नाम बदलने और अंगूठी पहनने से किस्मत बदल जाती है?

क्या नाम बदलने और अंगूठी पहनने से बदलता है भाग्य

मथुरा-वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज ने नाम बदलने और अंगूठी धारण करने के उपाय को लेकर अपना जबाव दिया. एक भक्त के पूछने पर प्रेमानंद महाराज ने बताया कि, अगर वास्तव में नाम बदलने और इसमें नंबर या कोई अक्षर जोड़ने पर किस्मत बदलती तो हर कोई ऐसा कर चुका होता. इसी तरह अंगूठी या कोई छल्ला पहनने से भाग्य नहीं बदलता है.

ये भी पढ़ें – Tilak With Rice Benefits: माथे पर तिलक के साथ क्यों लगाते हैं चावल? जानें इसके पीछे छिपी धार्मिक मान्यता

यह सब सिर्फ भ्रम हैं और बेवकूफी है. इन उपायों और जंतर-मंतर को बांध लेने से कोई बदलाव नहीं होता है. भाग्य को बदलने का एकमात्र उपाय ईश्वर हैं. अपना भाग्य बदलना है तो ईश्वर का नाम जप करें और जीवन में कड़ी मेहनत कर आगे बढ़ें. इससे आप जीवन में सही दिशा में आगे बढ़ेंगे. अगर किसी को ऐसा लगता है कि, उसे उपाय को करने से लाभ मिला है तो यह उसके पुण्य कर्मों का फल होता है. यह एक संयोग हो सकता है.

कैसे चमकेगा भाग्य?

आपके अपने कर्मों में सुधार लाना चाहिए. मन को शुद्ध रखें और ईमानदारी से काम करें. भगवान के प्रति श्रद्धा रखें. बिना बाहरी दिखावे के आंतरिक शुद्धि और कर्मों में सुधार कर आप अपना भाग्य बदल सकते हैं. भाग्य बदलने के लिए किसी प्रकार के टोटके और उपाय काम नहीं आते हैं.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें