Premanand Maharaj Pravachan Viral Video: सड़क के किनारे कई बार आपने बच्चों को भीख मांगते हुए देखा होगा। बच्चों के अलावा रेड लाइट पर कभी न कभी आपने औरतों को अपनी गोद में बच्चे को उठाए भीख मांगते हुए भी जरूर देखा होगा। इन्हें देखने के बाद मन में एक बार ये सवाल जरूर आता है कि इन्हें पैसे दें या नहीं। क्या ये ड्रामा तो नहीं है, क्योंकि आज के समय में कई लोगों ने इसे अपना व्यवसाय बना लिया है। वहीं दूसरी तरफ ये भी सवाल उठता है कि कहीं इन्हें सही में पैसों की जरूरत तो नहीं है। ऐसे ही सवाल कभी न कभी आपके मन में भी आए होंगे।
ये ही सब सवाल एक भक्त ने संत श्री प्रेमानंद महाराज से पूछे, जिसका जवाब उन्होंने बहुत ही स्पष्ट रूप से दिया है। चलिए जानते सड़क किनारे भीख मांगने वाले बच्चों को पैसे देने चाहिए या नहीं। क्या ये पुण्य का काम होता है या इससे व्यक्ति को पाप लगता है।
भक्त ने प्रेमानंद महाराज से किया ये सवाल
प्रेमानंद महाराज से एक भक्त ने सवाल किया कि, ‘कभी रास्ते में कुछ बच्चे एवं हष्ट-पुष्ट लोग जो काम कर सकते हैं, वो भीख मांगते हैं। ऐसे लोगों की सहायता करनी चाहिए या नहीं?’
ये भी पढ़ें- Monthly Horoscope 2024: निवेश के लिहाज से 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिसंबर माह? जानें मासिक राशिफल
भिखारियों को पैसे देने सही या नहीं?
भक्त के इस सवाल का जवाब देते हुए प्रेमानंद महाराज ने कहा, ‘ऐसे लोगों को पैसे सोच-समझकर देने चाहिए। वो आपके दिए हुए पैसों से मांस-मदिरा या तंबाकू आदि हानिकारक चीजें खरीद सकते हैं। गलत आचरण वाले लोगों के साथ जुआ खेल सकते हैं। ड्रग्स या चरस ले सकते हैं। इसलिए सोच-समझकर उन्हें पैसे दें।’
इसी के आगे बाबा ने कहा, ‘यदि आप सही में उनकी मदद करना चाहते हैं, तो उन्हें अपने सामर्थ्य अनुसार पैसों की जगह वस्त्र या भोजन दें। इससे आपको पाप नहीं लगेगा, बल्कि देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होगा और पुण्य भी मिलेगा।’
ये भी पढ़ें- Kaalchakra: दिसंबर में किसे मिलेगा प्यार, किसके रिश्ते में दरार? जानें मासिक लव राशिफल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज है रमा एकादशी? जानिए शुभ मुहूर्त और व्रत से जुड़े जरूरी नियम
7 hrs agoधनतेरस पर कुबेर देवता की पूजा क्यों? जानिए पूजन विधि और उपाय
1 day agoदिवाली पर ‘श्रीयंत्र’ की पूजा से मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, यहां जानें
1 day agoविदुर नीति के अनुसार, इन 4 जगहों पर पैसों की बर्बादी कर देगी कंगाल
1 day agoधनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का पैसा नहीं, खरीदें ये 5 सस्ती चीजें
1 day agoओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
1 day agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
1 day ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
2 days agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
2 days agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines