Premanand Maharaj Pravachan Viral Video: कोर्ट केस में अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि गलत सही और सही गलत साबित हो जाता है। वकीलों की दलीलों के कारण अक्सर क्रिमिनल केस जीत जाते हैं। कभी न कभी आपने देखा व सुना होगा कि वकील जानता है कि वो गलत का साथ दे रहा है फिर भी पैसों के लालच या किसी दबाव के कारण वो अपराधी का साथ देता है। लेकिन क्या ये करना सही है? जब ये ही सवाल के साधक ने प्रसिद्ध कथावाचक संत श्री प्रेमानंद महाराज से पूछा तो उन्होंने क्या जवाब दिया आइए इस बारे में जानते हैं।
क्या अपराधी का केस लड़ना चाहिए?
प्रसिद्ध कथावाचक संत प्रेमानंद महाराज ने कहा, ‘ये कलयुग का प्रभाव है। जैसे एक वकील साहब आए और उन्होंने कहा कि हम जानते हैं कि ये आदमी गलत है लेकिन हमें उसका केस लड़ना होगा और हम उसे जिताएंगे।’
इसी के आगे प्रेमानंद महाराज ने कहा, ‘क्यों जिताओगे? जब आप जानते हो कि वो गलत है तो क्यों जिताओगे? केवल पैसों के लिए। यदि किसी ने तुम्हारी बहन के साथ गलत काम किया हो और तुम जानते हो कि वो अपराधी है तो क्या उसका मुकदमा लेकर तुम उसे जीता सकते हो? नहीं, अब तुम उसे नहीं जिताओगे क्योंकि तुम जानते हो कि उसने तुम्हारी बहन के साथ गलत किया है। ये ही अगर किसी और की बहन होगी तो तुम उसके खिलाफ लड़ोगे।’
अपराधी को केस जिताना क्या सही है?
आगे प्रेमानंद महाराज ने कहा, ‘अगर आप ऐसा करते हो तो आपकी पढ़ाई-लिखाई धूल (नष्ट) है। किस काम की है आपकी पढ़ाई-लिखाई? क्या आपने इसके लिए पढ़ाई-लिखाई नहीं की थी कि आप दुष्टों को दंड दिलाएं और निर्दोषों को मुक्त कराएं। लेकिन हमारे समाज की व्यवस्था पर अब कलयुग का प्रभाव पड़ रहा है। पैसों के आगे ज्ञान-विज्ञान काम नहीं कर रहा है। जहां पैसे होंगे उसी तरफ ध्यान जाएगा।’ आसान भाषा में कहे तो प्रेमानंद महाराज का मानना है कि अपराधी को केस जीतना गलत है। ये व्यक्ति के धर्म के खिलाफ है।
ये भी पढ़ें- Premanand Maharaj Tips: पत्नी के लिए क्या है पति धर्म? जानें प्रेमानंद जी से
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
कब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
16 hrs agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
17 hrs ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
19 hrs agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
20 hrs agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
21 hrs agoआज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
1 day agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
1 day agoधनतेरस पर इन 5 चीजों को खरीदना है शुभ, जानिए क्या है महत्व?
1 day agoआज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoअहोई अष्टमी व्रत आज, जानें मुहूर्त, पूजा विधि और तारे निकलने का समय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines