Mahashivratri 2025 Puja Tips: भगवान शिव को समर्पित महाशिवरात्रि का पर्व 26 फरवरी 2025 दिन बुधवार को मनाया जाने वाला है। ये पर्व फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। माना जाता है कि भगवान भोले बाबा की पूजा-अर्चना करना और उन्हें प्रसन्न करना बहुत ही आसान है। संत प्रेमानंद ने भी भगवान शिव को प्रसन्न करने का एक ऐसा उपाय बताया है जो बहुत ही आसान है। भोले बाबा के भक्त जल्दी से जान लें कि आखिर वो कौन सा नाम या उपाय है जिसे कर आप बाबा को खुश कर सकते हैं ताकि उनकी कृपा आप पर बनी रहे और आप दिन दूनी और रात चौगुनी वृद्धि करें।
कैसे भगवान शिव को करें प्रसन्न
सत्संग के दौरान किसी ने संत प्रेमानंद महाराज को सबसे पहले तो महाशिवरात्रि की हार्दिक बधाई दी है। उसके बाद उन्होंने महाराज से पूछा कि क्या राम नाम का जाप करके शिवजी की प्राप्ति की जा सकती है? हालांकि ये प्रश्न सुनने में पहले थोड़ा अजीब लगा, लेकिन प्रेमानंद ने इसका बहुत ही सुंदर जवाब दिया।
यह भी पढ़ें:King Kohli की विराट पारी के पीछे प्रेमानंद महाराज का हाथ, संत से मिले थे क्रिकेटर
इस तरह होगी शिव की कृपा की प्राप्ति
प्रेमानंद महाराज ने उनके इस प्रश्न के जवाब में कहा- बिल्कुल की जा सकती है। उन्होंने कहा कि आप बिल्कुल राम नाम का जप करके भगवान शिव को प्रसन्न कर सकते हैं, क्योंकि ये नाम उन्हें बहुत ही प्रिय है। जिस तरह हमारे शिव को जो प्रिय हो हम उन्हें वो भेंट चढ़ाते हैं उसी तरह राम-राम-राम-राम का जप करके उन्हें भेंट देंगे तो उसके फल के रूप में शिव की प्राप्ति होगी।
कैसे करें शिव का ध्यान
प्रेमानंद से पूछा कि शिव का ध्यान कैसे करें। इस पर संत ने जवाब दिया कि सबसे पहले नाम जप करो, ध्यान का अधिकार एकाग्र और पवित्र मन में होता है। जिस मन में न एकाग्रता हो और न ही पवित्रता हो उसे नाम जपने पर सिर्फ अंधकार ही दिखेगा। ऐसे में सबसे पहले नाम का ध्यान करो, क्योंकि किसी ने भगवान को देखा तो नहीं है, ऐसे में अक्षर ब्रह्म है। हम जो नाम बार-बार जपते हैं उसकी हमारी आंखों के सामने और हृदय में छवि आ जाती है।
यह भी पढ़ें: Viral Russian Girl संत प्रेमानंद से मिलने को क्यों बेताब? देखें कोको का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
संबंधित खबरें
कब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
6 hrs agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
6 hrs ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
9 hrs agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
10 hrs agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
11 hrs agoआज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
1 day agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
1 day agoधनतेरस पर इन 5 चीजों को खरीदना है शुभ, जानिए क्या है महत्व?
1 day agoआज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoअहोई अष्टमी व्रत आज, जानें मुहूर्त, पूजा विधि और तारे निकलने का समय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines