Premanand Maharaj Health Update: प्रेमानंद महाराज की तबीयत ठीक नहीं है। वो इस वजह से 3 दिनों से अपनी पदयात्रा नहीं कर पा रहे हैं। इस वजह से उनके भक्त परेशान हैं। दूर-दूर से लोग उनके दर्शन करने के लिए आए हैं, लेकिन महाराज के दर्शन न हो पाने की वजह से निराशा हाथ लगी। वहीं उनके भक्तों का रो-रोकर बुरा हाल है, हर कोई उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। महाराज के दर्शन करने वाले भक्त निराश और भावुक हैं। सभी चाहते हैं कि वो जल्द ठीक हो जाएं।
क्या हुआ है प्रेमानंद महाराज को
दरअसल प्रेमानंद महाराज की तबीयत खराब होने की बातें सामने आ रही हैं। उन्हें किडनी की बीमारी है जिस वजह से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता। महाराज के स्वास्थ्य को लेकर खबर आ रही है कि उनका डायलिसिस चल रहा है। जिस वजह से वो इस हालत में नहीं हैं कि पदयात्रा के लिए आ सकें।
यह भी पढ़ें: बाबा वेंगा ने मोबाइल को लेकर की थी शॉकिंग भविष्यवाणी, जो होती दिख रही सच
भक्त हुए भावुक
महाराज के दर्शन करने आए भक्त बहुत ही भावुक हो रहे हैं और उनकी तबीयत जल्दी ठीक होने की कामना भी कर रहे हैं। एक भक्त ने बताया कि अभी 3 दिन से महाराज की तबीयत ठीक नहीं है इस वजह से वो पदयात्रा करने नहीं आ पा रहे हैं। इतना कहते हुए वो भावुक हो पड़ा और रोने लगा। उसने कहा कि मैं उनके स्वास्थ्य के लिए मनोकामना कर रहा हूं कि वो जल्द ठीक हो जाएं।
महाराज की एक झलक पाने को आतुर भक्त
वहीं राजस्थान से आई एक भक्त का तो बुरा हाल है वो तीन दिनों से प्रेमानंद महाराज के दर्शनों की इच्छा लिए हुए बैठी है और कहती है कि वो एक झलक उन्हें देखना चाहती है। दरअसल बुधवार रात को महाराज के सेवादारों ने पदयात्रा न होने की घोषणा की थी और बताया था कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। इस खबर से हजारों भक्तों का दिल टूट गया और वो वापस लौट गए। हालांकि कुछ भक्त अभी भी इस आशा में इंतजार कर रहे हैं कि जल्द महाराज के दर्शन होंगे।
यह भी पढ़ें: विंड वेव क्या? हीट वेव से कितना अलग, दिल्ली में मौसम विभाग ने जारी की ये वार्निंग
संबंधित खबरें
दरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
6 hrs agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
8 hrs agoकहीं छलनी से हुआ करवा चौथ के चांद का दीदार, कहीं टकटकी लगाए रहीं महिलाएं
8 hrs agoकरवा चौथ पर पूजा का शुभ मुहूर्त? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए समय
10 hrs agoआज पूजा के दौरान जरूर पढ़ें करवा चौथ की कहानी, वरना अधूरा रहेगा व्रत
10 hrs agoचांद नहीं दिखा तो कैसे खोलें करवा चौथ का व्रत? यहां जानिए नियम
13 hrs agoकरवा चौथ पर जरूर करें करवा माता और गणेश जी की आरती, यहां पढ़ें
14 hrs agoआज है करवा चौथ व्रत, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय
15 hrs agoगरीबी का कारण बनती है पूजा से जुड़ी गलतियां, इन 5 चीजों को जमीन पर ना रखें
1 day agoकरवा चौथ जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, जानिए पूजा विधि और सामग्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines