Premanand Maharaj Viral Video: जब एक महिला भक्त ने प्रेमानंद महाराज से पूछा कि यदि हमने कोई गलती नहीं की फिर भी लोग हमें गलत समझे या हमारे ऊपर झूठा आरोप लगाए तो ऐसे समय में क्या करना चाहिए? तो प्रेमानंद जी ने बड़े शांत भाव से उत्तर देते हुए क्या कहा आइए जानते है।
प्रेमानंद महाराज ने बड़े शांत भाव से उत्तर देते हुए कहा कि अगर आप गलत नहीं हैं और फिर भी दोषी ठहराए जा रहे हैं तो सबसे पहले आपको अपनी बात को पूर्ण रूप से सही शब्दों में सबके सामने रखना चाहिए। लेकिन यदि इसके बावजूद कोई आपको सही न समझे तो आपको राधा रानी के सामने अपनी बात स्पष्ट कर देनी चाहिए। कोशिश करें कि अपनी सत्यता को लोगों के सामने विनम्रता से रखें। यदि फिर भी लोग विश्वास न करें तो अंत में सब कुछ श्री जी पर छोड़ दे। अगर इसके बाद भी आपको दंड मिल रहा है तो अपने मन में यह समझ लें कि शायद यह किसी पिछले कर्म का फल है जिसके कारण आपको यह कष्ट और दंड सहना पड़ रहा है।
महाराज ने समझाया
बेटी इस संसार में सत्य को भी समय-समय पर झूठा ठहराया गया है। भगवान श्रीराम पर माता सीता की अग्नि परीक्षा का आरोप लगा भगवान श्रीकृष्ण पर छल और राजनीति के आरोप लगे और भगवान बुद्ध, महावीर तथा कबीर जैसे संतों को भी झूठा कहा गया। जब लोग भगवानों और संतों को नहीं समझ सके तो फिर एक सामान्य मनुष्य से सबके समझने की अपेक्षा करना उचित नहीं है।
प्रेमानंद महाराज आगे कहते हैं
यदि तुम्हारा अंत:करण शुद्ध है और तुम्हारे कर्म निर्मल हैं तो समय स्वयं गवाही देगा। तुम्हें किसी को समझाने की आवश्यकता नहीं है। बस राधा रानी पर भरोसा रखो, क्योंकि लोगों की सोच पल-पल बदलती है, लेकिन परमात्मा सब देखता है। इसलिए आलोचना से घबराओ मत, बल्कि उसे आत्मनिरीक्षण का अवसर मानो और ईश्वर पर विश्वास बनाए रखो। सत्य को समय पर न्याय अवश्य मिलता है।
ये भी पढ़ें-संत प्रेमानंद से जानें, सास-ससुर के कहने में नहीं पत्नी तो क्या करे पति?
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है
संबंधित खबरें
कब होगी शारदीय नवरात्रि की शुरुआत? जानिए अष्टमी, नवमी और दशहरा की तारीख
9 hrs agoमाघ मेले में होगी नई शुरुआत, दंडी संन्यासी पहली बार करेंगे देव अमृत स्नान
11 hrs agoपितृ पक्ष में करें गाय वाला उपाय, गरुड़ पुराण में बताया गया है महत्व
12 hrs agoबद्रीनाथ यात्रा का पिछला रिकॉर्ड टूटा, 18 लाख 67 हजार भक्तों ने किए दर्शन
13 hrs agoआज इंदिरा एकादशी पर करें पीपल से जुड़ा उपाय, पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति
16 hrs agoआज है इंदिरा एकादशी व्रत, जानिए विष्णु भगवान की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
17 hrs agoकब है गोवर्धन पूजा? जानिए सही तारीख और इस पर्व से जुड़ी पौराणिक कथा
1 day agoकैसा होता है सपने में पितरों का दिखना? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoश्राद्ध का भोजन कराने के लिए कौवा ना मिले तो क्या करें? जानिए
1 day ago11 अक्टूबर को होगा शारदीय नवरात्रि का आरंभ, जानिए घटस्थापना का शुभ मुहूर्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines