Premanand Maharaj Viral Video On Money: आज के समय में पैसा होना बेहद जरूरी है। पैसा, बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए आवश्यक है। घर, खाना और कपड़े आदि जैसी जरूरतों को पूरा करने के लिए पैसे की जरूरत होती है। लेकिन कई बार लोग पैसे कमाने की लालसा में अपने घर, रिश्ते और सेहत तक को अनदेखा करने लगते हैं। हद तो तब हो जाती है, जब कुछ लोग देवी-देवताओं से पैसों की तुलना करने लगते हैं। जहां कुछ लोग मन की शांति के लिए भगवान की पूजा करते हैं, तो कुछ केवल दिखावे के लिए भगवान का नाम जाप करते हैं। ऐसा ही एक सवाल राधारानी के परम भक्त प्रेमानंद महाराज से पूछा गया। आइए जानते हैं उन्होंने इस पर क्या कहा।
प्रेमानंद महाराज से भक्त ने किया ये सवाल
प्रेमानंद महाराज रोजाना सत्संग के दौरान भजन सुनाते हैं और दरबार में आए भक्तों के सवालों के जवाब देते हैं। सोशल मीडिया पर इस समय प्रेमानंद महाराज का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनसे एक भक्त सवाल कर रहा है कि, ‘एक दुविधा मन में बनी रहती है कि पैसा खुदा नहीं है पर खुदा से कम भी नहीं है…. मन में ये सवाल बार-बार आता है। क्या ये सही है?’
ये भी पढ़ें- Utpanna Ekadashi 2024: 25 या 26 नवंबर, कब है उत्पन्ना एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और श्री हरि की पूजा विधि
धन या भगवान कौन है सर्वोच्च?
प्रेमानंद महाराज ने पैसा खुदा नहीं है पर खुदा से कम भी नहीं है…. इस सवाल का जवाब बहुत ही खूबसूरत तरीके से दिया है। उन्होंने कहा, ‘आप कभी परमार्थ में नहीं चल सकते हैं। भगवान के बराबर कभी पैसा नहीं हो सकता है। धन की देवी मां लक्ष्मी स्वयं भगवान विष्णु के पैर दबाती हैं। आप आप मां की तुलना पैसों से करोगे। पैसे बेशक आज के लिए जरूरी हैं, लेकिन ये कभी भी देवी-देवताओं से बढ़कर नहीं हो सकते हैं। इसलिए व्यक्ति को कभी भी अपने पैसों पर घमंड नहीं करना चाहिए। इसके अलावा पैसों की तुलना भगवान से करना भी सही नहीं है।’
ये भी पढ़ें- Video: शनि की विशेष कृपा से इन 3 राशियों के बनेंगे बिगड़े काम, निवेश से होगा तगड़ा मुनाफा!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
अहोई अष्टमी 2026: 1 नवंबर को रखा जाएगा व्रत, जानें पूजा का मुहूर्त और कथा
11 hrs agoबिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
17 hrs agoशनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
1 day agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
1 day agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
1 day agoव्रत-त्योहार से भरा है नवंबर, जानें दिवाली, धनतेरस समेत छठ महापर्व की तारीख
1 day agoराशि अनुसार मंत्रों के जाप से चमकेगा भाग्य, जानें सभी के लिए लकी मंत्र
1 day agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
2 days agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
2 days agoकहीं छलनी से हुआ करवा चौथ के चांद का दीदार, कहीं टकटकी लगाए रहीं महिलाएं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines