Premanand Maharaj Viral Video: सनातन धर्म के लोगों के लिए देव लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, मां लक्ष्मी को धन का प्रतीक माना जाता है। जो लोग नियमित रूप से देवी लक्ष्मी की पूजा करते हैं, उन्हें जीवन में कभी भी पैसों की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है। उनके जीवन में सदा सुख, शांति, खुशहाली, समृद्धि, धन, वैभव और यश का वास रहता है।
हालांकि व्यक्ति की कुछ गलतियों के कारण धन की देवी मां लक्ष्मी उनसे रुष्ट यानी नाराज भी हो जाती हैं, जिसका सीधा नकारात्मक असर व्यक्ति की आर्थिक स्थिति पर पड़ता है। चलिए संत श्री प्रेमानंद महाराज से जानते हैं व्यक्ति की उस एक गलती के बारे में, जिसके कारण उनसे धन की देवी मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं।
किस गलती के कारण रुष्ट जाती हैं देवी लक्ष्मी?
प्रेमानंद महाराज का कहना है कि, ‘आमतौर पर लोग भगवान को लालच देते हैं। कहते हैं ठाकुर जी मेरा ये काम हो जाएगा, तो मैं आपको 56 भोग चढ़ाउंगा। इस मंदिर में इतने का चढ़ावा दूंगा आदि-आदि। जो कि गलत है। भगवान से सदा अपनापन और हक से मांगना चाहिए। कभी उन्हें लालच नहीं देना चाहिए। ऐसा करने से धन की देवी मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। घर में कभी भी देवी लक्ष्मी विराजमान नहीं होती हैं, जिसके कारण साधक को सदा पैसों की कमी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा उनके घर में क्लेश और तनाव की स्थिति भी बनी रहती है।’
ये भी पढ़ें- Venus Transit 2024: 11 दिसंबर से बदलेगा 3 राशियों का भाग्य, शुक्र की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम!
ऐसे प्रसन्न करें देवी-देवताओं को
इसी के आगे प्रेमानंद महाराज ने कहा, ‘साधक को हमेशा भगवान से हक से मांगना चाहिए। अपनेपन से उनके सामने अपनी बात को रखें। उनसे कहें- प्रभु जैसा भी हूं आपका हूं। आपके जीवन दिया है। काम दिया है। अब ये समस्या आ रही है, आप जैसे उचित समझें मुझे इस समस्या का हल दें।’ महाराज का कहना है कि यदि कोई व्यक्ति इस तरह से भगवान से बात करता है, तो वो उनकी बात को हमेशा सुनते हैं। साथ ही उन्हें देवी-देवताओं की विशेष कृपा भी प्राप्त होती है।’
एकांतिक वार्ता भी करते हैं महाराज
संत श्री प्रेमानंद महाराज एक प्रसिद्ध कथावाचक हैं, जो सत्संग के माध्यम से लोगों को सनातन धर्म से जुड़ी जरूरी बातों के बारे में बताते हैं। सत्संग के अलावा राधाकेली कुंज आश्रम में प्रेमानंद महाराज एकांतिक वार्ता भी करते हैं। जहां पर वह साधकों की परेशानियां सुनते हैं और उन्हें उनका समाधान बताते हैं। महाराज का सत्संग सुनने और अपनी समस्याओं का समाधान पाने के लिए दूर-दूर से भक्तजन वृंदावन पहुंचते हैं।
ये भी पढ़ें- Video: शुक्र-चंद्र की कृपा से 3 राशियों की सेहत में होगा सुधार, उधार दिया पैसा भी मिलेगा वापस!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
अहोई अष्टमी 2026: 1 नवंबर को रखा जाएगा व्रत, जानें पूजा का मुहूर्त और कथा
18 hrs agoबिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
1 day agoशनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
1 day agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
1 day agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
1 day agoव्रत-त्योहार से भरा है नवंबर, जानें दिवाली, धनतेरस समेत छठ महापर्व की तारीख
1 day agoराशि अनुसार मंत्रों के जाप से चमकेगा भाग्य, जानें सभी के लिए लकी मंत्र
1 day agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
2 days agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
2 days agoकहीं छलनी से हुआ करवा चौथ के चांद का दीदार, कहीं टकटकी लगाए रहीं महिलाएं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines