Premanand Maharaj Pravachan Viral Video on Navgrah: हिंदू धर्म के लोगों के लिए ज्योतिष शास्त्र का खास महत्व है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 9 ग्रहों और 12 राशियों का वर्णन किया गया है। माना जाता है कि जब-जब ग्रहों की चाल बदलती है, तो उसके कारण सभी राशियों के जीवन में परिवर्तन आता है। जिन लोगों की कुंडली में 9 ग्रहों की स्थिति मजबूत होती है, उन्हें जीवन में बहुत ही कम समय में ऊंचा मुकाम हासिल हो जाता है। घर-परिवार में भी सदा सुख, शांति, समृद्धि, खुशहाली, धन और वैभव आदि का वास रहता है।
संत प्रेमानंद महाराज एक प्रसिद्ध कथावाचक हैं, जो सनातन धर्म से जुड़ी मुख्य बातों के बारे में बताते हैं। बाबा ने सत्संग के दौरान नवग्रहों और 27 नक्षत्रों के महत्व के बारे में भी बताया है, जिसके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।
क्या ग्रहों का जीवन पर पड़ता है गहरा प्रभाव?
सोशल मीडिया पर इस समय धर्म गुरु श्री प्रेमानंद महाराज का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें वो नवग्रहों और नक्षत्रों के महत्व के बारे में बता रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘कभी न कभी आपने लोगों को कहते हुए सुना होगा कि यदि कोई ग्रह व्यक्ति के खिलाफ है, तो उसके कारण उन्हें जीवन में सफलता नहीं मिलती है। वहीं जब ग्रह अनुकूल होते हैं, तो जल्द सभी बिगड़े काम बनने लगते हैं। ये सब कही-सुनी बातें नहीं हैं। ये सच है। ज्योतिष शास्त्र सत्य है।’
ये भी पढ़ें- शनि की साढ़ेसाती से लेकर 9 ग्रहों का काट है ये एक उपाय! जानें प्रेमानंद महाराज से
भगवान का विभाग है ग्रह-नक्षत्र!
इसी के आगे उन्होंने कहा, ‘ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव हमारे ही कर्मों के हिसाब से विपरीत और अनुकूल होता है। वो ऐसे ही नहीं हैं। जितने भी ग्रह-नक्षत्र हैं, ये भगवान का विभाग है। यदि आप इनके अनुकूल चलते है, तो ये आपका सहयोग करेंगे।’
9 ग्रह कौन-कौन से हैं?
- सूर्य
- चंद्रमा
- बुध
- शुक्र
- मंगल
- गुरु
- शनि
- राहु
- केतु
ये भी पढ़ें- व्यक्ति की इस 1 गलती के कारण रुष्ट जाती हैं धन की देवी मां लक्ष्मी! जानें प्रेमानंद महाराज से
डिस्क्लेमर: यहां दी गई धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज प्रदोष काल में करें महादेव की पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
1 hr agoवास्तु टिप्स: इन 5 चीजों को जमीन पर न रखें, घर से चली जाती है सुख-समृद्धि
14 hrs agoकब है नरक चतुर्दशी? जानिए छोटी दिवाली की तारीख और यम का दीपक जलाने का महत्व
17 hrs agoचाणक्य नीते में बताए गए हैं अच्छे बेटे के गुण, रोशन करते हैं परिवार का नाम
21 hrs agoआज है पापांकुशा एकादशी, पापों से मुक्ति के लिए करें विष्णु भगवान की पूजा
1 day agoफूलों के उपाय से बनेंगे बिगड़े काम, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day ago25 अक्टूबर को है कोजागरी लक्ष्मी पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
1 day agoआज या कल, कब है पापांकुशा एकदाशी? जानिए व्रत का सही दिन
1 day agoशाम के समय ही क्यों किया जाता है रावण दहन? जानिए इस परंपरा का कारण
2 days agoरावण की सेना में थे कई मायावी योद्धा, मनुष्य ही नहीं, देवता तक खाते थे भय
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines