हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

शरीर पर देवी-देवताओं का टैटू बनाना चाहिए या नहीं? जानें प्रेमानंद जी महाराज से

Premanand Ji Maharaj: युवाओं के बीच आजकल हाथ, पैर और शरीर के बाकी अंगों पर देवी-देवताओं के नाम और उनके चित्र का टैटू बनवाना आम हो गया है। लेकिन क्या शरीर पर भगवान से जुड़े टैटू बनावाना शुभ होता है? चलिए जानते हैं इसी सवाल का जवाब प्रेमानंद महाराज से।

विज्ञापन
Tattoo न बन जाए दुर्भाग्य का कारण!

Premanand Ji Maharaj: देशभर में इस समय संत श्री प्रेमानंद महाराज की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। प्रेमानंद महाराज सत्संग के माध्यम से लोगों का मार्गदर्शन करते हैं और राधा रानी व सनातन धर्म से जुड़ी अहम बातों की जानकारी देते हैं। इसी के साथ वह सत्संग में आए लोगों के प्रश्नों के उत्तर भी देते हैं, जिससे उन्हें अपनी परेशानी का समाधान मिल सके। सोशल मीडिया पर इस समय प्रेमानंद महाराज का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह सत्संग में आए एक व्यक्ति को बताते हैं कि उन्हें हाथ, पैर और शरीर के बाकी अंगों पर देवी-देवताओं के नाम और उनका चित्र यानी टैटू क्यों नहीं बनवाना चाहिए। चलिए जानते हैं प्रेमानंद महाराज के इसी सवाल का जवाब।

जीवन पर पड़ता है शुभ-अशुभ प्रभाव 

प्रेमानंद महाराज का कहना है कि देवी-देवताओं के नाम में बेहद शक्ति होती है। जो लोग नियमित रूप से भगवान के नाम का जाप करते हैं, उन्हें अपने पापों से मुक्ति मिल जाती है। लेकिन जिस तरह भगवान के नाम जाप से जुड़े नियम होते हैं। ठीक उसी तरह देवी-देवताओं के चित्र बनवाने का भी शुभ और अशुभ प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है।

ये भी पढ़ें- काम वासना को कैसे कंट्रोल करें पति-पत्नी? जानें प्रेमानंद महाराज ने क्या दिया जवाब

विज्ञापन

महाराज- Tattoo न बन जाए दुर्भाग्य का कारण!

प्रेमानंद महाराज के अनुसार, शरीर के किसी भी अंग पर कभी भी देवी-देवताओं के नाम का चित्र या उनकी फोटो टैटू के रूप में नहीं बनवानी चाहिए। इससे कहीं न कहीं आप पाप के भागी बन सकते हैं। जब व्यक्ति स्नान करेगा, तो उस समय वो जल उसी टैटू के ऊपर से होकर पैरों में जाएगा। इससे उस नाम का अपमान होगा और व्यक्ति को पाप लगेगा।

इसके अलावा दिनभर हम ऐसी अवस्थाओं से गुजरते हैं, जिन्हें अपवित्र माना जाता है। ऐसे में इस दौरान देवी-देवताओं के नाम का चित्र या उनकी फोटो भी अपवित्र हो जाती है। इससे भगवान का अपमान होगा, जिससे आपको उनके आशीर्वाद की जगह गुस्से का भी सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन

मेहंदी लगाना भी पड़ सकता है भारी!

प्रेमानंद महाराज बताते हैं कि हाथ पर टैटू के अलावा देवी-देवताओं के नाम और उनके चित्र की मेहंदी भी नहीं लगानी चाहिए। इससे आप जाने-अनजाने भगवान का अपमान कर रहे हैं, जिसके कारण व्यक्ति को उनके क्रोध का भी सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- पराए मर्द या स्त्री से संबंध बनाने की सजा क्या? प्रेमानंद महाराज ने गरुड़ पुराण के हवाले से की व्याख्या

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यता पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola