Pradosh Vrat 2024: रवि प्रदोष व्रत पर आज रात करें ये 3 उपाय, मिलेगा सुख, समृद्धि और सफलता का वरदान!

Pradosh Vrat 2024: प्रदोष व्रत को हिन्दू धर्म में भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा कर उन्हें प्रसन्न का विशेष दिन माना गया है। भादो शुक्ल पक्ष का प्रदोष व्रत 15 सितंबर यानी आज है। मान्यता है कि प्रदोष व्रत की रात में कुछ खास उपाय करने से सुख, समृद्धि और सफलता का वरदान प्राप्त होता है। आइए जानते हैं, क्या हैं ये उपाय?

Pradosh-Vrat-2024

Pradosh Vrat 2024: हिंदू धर्म में भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित प्रदोष व्रत का विशेष महत्व है। इस व्रत को रखने से साधक के जीवन से सभी कष्टों का निवारण जल्द ही हो जाता है। रुके और अटके हुए कम अपने-आप पूरे होने लगते हैं। हिन्दू पंचांग के अनुसार, यह फलदायी व्रत हर महीने की कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है।

भादो महीने की शुक्ल पक्ष का प्रदोष व्रत 15 सितंबर यानी आज है। रविवार को पड़ने के कारण यह एक रवि प्रदोष व्रत है। मान्यता है कि इस दिन कुछ खास उपाय करने से भगवान शिव और मां पार्वती प्रसन्न होकर साधक को सुख, समृद्धि और सफलता का वरदान देती हैं। आइए जानते हैं, आज रवि प्रदोष व्रत पर पूजा का मुहूर्त क्या है और किन उपायों को करने से लाभ होगा?

रवि प्रदोष व्रत पूजा मुहूर्त

रवि प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा सूर्यास्त होने के बाद की जाती है। पंचांग के अनुसार, रविवार 15 सितंबर, 2024 को रवि प्रदोष व्रत की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम में 6 बजकर 26 मिनट से 8 बजकर 46 मिनट तक है। इस शुभ अवधि में प्रदोष पूजा करने से मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं।

रवि प्रदोष व्रत के उपाय

धन पाने का उपाय: यदि आप आर्थिक संकटों से गुजर रहे हैं, तो आपको रवि प्रदोष व्रत की शाम शुभ मुहूर्त में भगवान शिव और मां की पार्वती की पूजा करने के बाद यह उपाय करना चाहिए। 7 सफेद फूल को बारी-बारी से शहद में डुबोकर भगवान शिव और मां की पार्वती को अर्पित करें। जल्द ही आपकी समस्या दूर होने लगेगी।

रोग से मुक्ति के उपाय: यदि आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता है। आप बार-बार बीमार पड़ जाते हैं, तो आपको यह उपाय करना चाहिए। 21 बेलपत्र में सफेद चंदन लगाकर ‘नमः शिवाय’ का उच्चारण करते हुए प्रदोष व्रत की रात में भगवान शिव के दिव्य रूप शिवलिंग पर अर्पित करें। इसके बाद 27, 54 या 108 बार महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।

बाधा मुक्ति और सफलता के उपाय: यदि आपके बार-बार प्रयास करने के बाद भी किसी काम में असफलता हाथ लग रही है, तो इस उपाय से आपके काम बन सकते हैं। एक कागज पर ‘श्री गणेशाय नमः’ लिखने के बाद अपनी मनोकामना लिखें। उसके नीचे 108 बार ‘ॐ नमः शिवाय’ लिखकर रात में मंदिर बंद होने से पहले इसे भगवान शिव की मूर्ति या शिवलिंग के पास रख दें। शिव कृपा से जल्द ही आपको शुभ समाचार प्राप्त होगा।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ