Pradosh Vrat 2024: पितृपक्ष का प्रदोष व्रत है बेहद फलदायी, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और अचूक उपाय!

Pradosh Vrat 2024: प्रदोष व्रत भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा और उपासना को समर्पित व्रत है। आश्विन कृष्ण पक्ष का प्रदोष व्रत 29 सितंबर, 2024 को पड़ रहा है। मान्यता है कि प्रदोष व्रत के मौके पर कुछ खास उपाय करने से सुख, समृद्धि और सफलता का वरदान प्राप्त होता है। आइए जानते हैं, ये खास उपाय क्या हैं?

pradosh-vrat-2024

Pradosh Vrat 2024: प्रदोष व्रत को हिन्दू धर्म में महादेव शिव और जगतजननी मां पार्वती को प्रसन्न करने का विशेष दिन माना गया है। यह व्रत हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक महीने में कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की तिथियों को रखा जाता है। आश्विन कृष्ण पक्ष का प्रदोष व्रत 29 सितंबर, 2024 को पड़ रहा है। यह प्रदोष व्रत सितंबर माह का दूसरा प्रदोष व्रत है। इस महीने का पहला प्रदोष व्रत 14 सितंबर को रखा गया था। हिंदू धर्म की मान्यता है कि प्रदोष व्रत के मौके पर कुछ खास उपाय करने से व्यक्ति को धन-दौलत, सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और सफलता का वरदान प्राप्त होता है। आइए जानते हैं, पूजा का शुभ मुहूर्त कब है और ये उपाय क्या हैं?

विज्ञापन

आश्विन प्रदोष व्रत पूजा मुहूर्त

आश्विन माह का यह प्रदोष व्रत रविवार को पड़ने के कारण रवि प्रदोष व्रत है, जो शिव आराधना के लिए अच्छा माना गया है। दूसरी महत्वपूर्ण बात यह कि सितंबर महीने का यह दूसरा प्रदोष व्रत पितृ पक्ष में पड़ने के कारण और भी शुभ फलदायी माना जा रहा है। इस प्रदोष व्रत की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम में 6 बजकर 9 मिनट से 8 बजकर 34 मिनट तक है। मान्यता है, इस मुहूर्त के भीतर पूजा कर लेने से महादेव अपने भक्तों की सभी मुराद पूरी करते हैं और धन, सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।

विज्ञापन

प्रदोष व्रत के उपाय

चिंता और तनाव के उपाय: जो साधक अपने जीवन में बेहद अशांत हैं, उनको प्रदोष व्रत के दिन सफेद वस्त्र धारण कर भोलेनाथ की आराधना करनी चाहिए। शिवलिंग पर दूध अर्पित करना चाहिए। पूजा के बाद माथे पर सफेद तिलक धारण करना चाहिए।

विज्ञापन

जीवन में स्थिरता और मान-सम्मान के उपाय: जो साधक बेहद अस्थिर जीवन जी रहे हैं, उनको प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर दही अर्पित करना चाहिए। मान्यता है कि दही के साथ शिवलिंग पर चंदन लगाने से व्यक्ति के मान-सम्मान में वृद्धि होती है।

धन पाने का उपाय: यदि आप आर्थिक संकटों से गुजर रहे हैं, तो आपको रवि प्रदोष व्रत की शाम शुभ मुहूर्त में भगवान शिव और मां की पार्वती की पूजा करने के बाद यह उपाय करना चाहिए। 7 सफेद फूल को बारी-बारी से शहद में डुबोकर भगवान शिव और मां की पार्वती को अर्पित करें। जल्द ही आपकी समस्या दूर होने लगेगी।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ