PM Modi Indonesia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडोनेशिया दौरे के दौरान आज प्रम्बानन शिव मंदिर दर्शन के लिए जाएंगे. प्रम्बानन शिव मंदिर इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता से करीब 550 किलोमीटर दूर योग्याकार्ता में स्थित है. इस मंदिर का इतिहास काफी पुराना है. पीएम मोदी मंदिर के दर्शन करेंगे. भारत प्रम्बानन मंदिर के जीर्णोद्धार में मदद करेगा. इस मंदिर की मरम्मत और नवीनीकरण से भारत और इंडोनेशिया के रिश्ते बेहतर होंगे. प्रम्बानन शिव मंदिर को भारत और इंडोनेशिया के ऐतिहासिक रिश्तों का प्रतीक माना जाता है.
प्रम्बानन शिव मंदिर का इतिहास
इंडोनेशिया के योग्याकार्ता में स्थित प्रम्बानन शिव मंदिर का इतिहास काफी पुराना है. भगवान शिव को समर्पित प्रम्बानन मंदिर बहुत ही प्रसिद्ध है. मंदिर निर्माण शैली के कारण बहुत ही खास माना जाता है. यह मंदिर इंडोनेशिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर है. इस मंदिर का करीब हजार साल से अधिक पुराना इतिहास है. इतिहासकारों की मानें तो, प्रम्बानन मंदिर का निर्माण मातरम साम्राज्य के शासकों ने कराया था. यह भगवान शिव को समर्पित मंदिर है. मंदिर के परिसर में ब्रह्मा और विष्णु जी के भी मंदिर है. इस मंदिर को त्रिदेवों का सर्वश्रेष्ठ प्रतीक मानते हैं.
ये भी पढ़ें – Premanand Maharaj: खाना खाने से पहले जरूर करें ये एक काम, प्रेमानंद महाराज ने बताया सुख-समृद्धि का उपाय
प्रम्बानन मंदिर से जुड़े रोचक तथ्य
यह मंदिर अपने कई कारणों से खास है. प्रम्बानन मंदिर के परिसर में करीब 200 से अधिक छोटे-छोटे मंदिर स्थित हैं. इन मंदिरों में से भगवान शिव, भगवान विष्णु और भगवान ब्रह्मा जी के प्रमुख मंदिर है. मंदिर का मुख्य शिखर करीब 154 फीट यानी करीब 47 मीटर ऊंचा है. मंदिर की निर्माण शैली बेहद खास है. मंदिर की दीवारों पर रामायण की घटनाओं को बेहद सुंदर तरीके से उकेरा गया है. पत्थर पर सुंदर नक्काशी की गई है. साल 1991 में मंदिर को यूनेस्को ने विश्व धरोहर स्थल घोषित किया था. पिछले समय में आए भूकंप के कारण मंदिर को काफी नुकसान हुआ है. अब मंदिर के नवीनीकरण को लेकर भारत मदद करेगा.
संबंधित खबरें
बद्रीनाथ यात्रा का पिछला रिकॉर्ड टूटा, 18 लाख 67 हजार भक्तों ने किए दर्शन
40 mins agoआज इंदिरा एकादशी पर करें पीपल से जुड़ा उपाय, पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति
3 hrs agoआज है इंदिरा एकादशी व्रत, जानिए विष्णु भगवान की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
5 hrs agoकब है गोवर्धन पूजा? जानिए सही तारीख और इस पर्व से जुड़ी पौराणिक कथा
19 hrs agoकैसा होता है सपने में पितरों का दिखना? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoश्राद्ध का भोजन कराने के लिए कौवा ना मिले तो क्या करें? जानिए
1 day ago11 अक्टूबर को होगा शारदीय नवरात्रि का आरंभ, जानिए घटस्थापना का शुभ मुहूर्त
1 day agoपितृ दोष से मुक्ति के लिए उत्तम है सर्वपितृ अमावस्या, जानिए उपाय
1 day agoसुख-समृद्धि के लिए पितृ पक्ष में करें पितृ चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoकैसे चंदन लगाने से मिलेगा भाग्य का साथ? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए उपाय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines