Vastu Tips: कई लोगों को घर में पौधे लगाने का बहुत शौक होता है. ऐसे में लोग घर के अंदर, आगंन में. बालकनी में और छत पर पौधे लगाते हैं. साज-सजावट के लिए लोग घरों में तरह-तरह के पौधे लगाते हैं. वास्तु की दृष्टि से कई पौधों को घर में नहीं रखना चाहिए. इन पौधों को घर में रखने से नुकसान हो सकता है. इनके कारण आर्थिक तंगी और मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. आपके घर में यह पौधे रखे हुए हैं, तो इन्हें आज ही हटा दें, वरना आपको धनहानि हो सकती है.
कांटेदार पौधे – कांटेदार पौधों को लोग अक्सर घर में रख लेते हैं. साज-सजावट के लिए इन्हें घर में नहीं रखना चाहिए. कांटेदार पौधे रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है. इसके कारण रिश्तों में तनाव और आर्थिक तौर पर परेशानियां बढ़ सकती है. वास्तु के अनुसार, इस प्रकार के पौधों को घर में रखना शुभ नहीं माना जाता है. आपको इन्हें तुरंत घर से निकाल देना चाहिए.
इमली का पौधा – घर में रखा इमली का पौधा आर्थिक तंगी और तरक्की में रुकावट का कारण बनता है. इसके कारण नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है. यह खट्टे स्वाद की तरह ही परिवार के रिश्तों में खटास का कारण बन सकती है. इसे घर से निकाल देना चाहिए.
ये भी पढ़ें – Daily Vastu Tips: दैनिक जीवन में जरूर अपनाएं ये 5 वास्तु टिप्स, सकारात्मकता और खुशियों से भरेगी जिंदगी
दूध निकलने वाले पौधे – अगर आपके घर में कोई ऐसा पौधा है, जिसके पत्ते या तने को तोड़ने पर सफेद दूध जैसा निकलता है. इसे तुरंत हटा दें. इसके कारण नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है.
सूखे हुए पौधे – घर में रखे सूखे हुए और मुरझाए पौधे नकारात्मकता का कारण बनते हैं. आपको इस तरह के पौधों को तुरंत हटा देना चाहिए. इसके कारण घर में दरिद्रता और बीमारियों का आगमन हो सकता है.
पीपल – हिंदू धर्म में पीपल के पेड़ को बहुत ही पवित्र और पूजनीय माना जाता है. पीपल के पेड़ की पूजा की जाती है. हालांकि, इसका घर में होना अच्छा नहीं होता है. कई बार छत पर पीपल का पौधा निकल जाता है. ऐसे में आपको इसे तुरंत हटा देना चाहिए. यह घर की सुख-शांति को खत्म करता है. इसके कारण मानसिक तनाव बढ़ सकता है. दीवारों में दरारें में या छत पर पीपल के उग जाने पर इसे तुरंत हटा देना चाहिए. पीपल के पेड़ को खुद नहीं निकालना चाहिए. आप इसके लिए किसी माली की मदद लें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और वास्तु पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
शनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
15 hrs agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
17 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
18 hrs agoव्रत-त्योहार से भरा है नवंबर, जानें दिवाली, धनतेरस समेत छठ महापर्व की तारीख
19 hrs agoराशि अनुसार मंत्रों के जाप से चमकेगा भाग्य, जानें सभी के लिए लकी मंत्र
22 hrs agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
1 day agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
1 day agoकहीं छलनी से हुआ करवा चौथ के चांद का दीदार, कहीं टकटकी लगाए रहीं महिलाएं
1 day agoकरवा चौथ पर पूजा का शुभ मुहूर्त? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए समय
1 day agoआज पूजा के दौरान जरूर पढ़ें करवा चौथ की कहानी, वरना अधूरा रहेगा व्रत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines