किस ग्रह दोष से होती है शरीर में विटामिन की कमी? जानें ग्रहों और विटामिन्स के बीच का कनेक्शन

Vitamin Deficiency Due To Weak Planets: प्रत्येक ग्रह से कोई-न-कोई बीमारी जुड़ी होती है. अगर व्यक्ति की कुंडली में किसी विशेष ग्रह की स्थिति कमजोर होती है तो उससे संबंधित विटामिन्स की कमी शरीर में होने लगती है. चलिए जानते हैं किस ग्रह का संबंध किस विटामिन से है और उस कारण व्यक्ति को कौन-कौन सी बीमारियों का सामना करना पड़ता है.

Vitamin Deficiency Due To Weak Planets

Credit- News24 Graphics

Vitamin Deficiency Due To Weak Planets: ज्योतिष शास्त्र में नवग्रहों का खास महत्व है, जिनका जीवन के अधिकतर पहलू पर प्रभाव पड़ता है. यहां तक कि सेहत में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है. खासकर, ग्रह दोष से शरीर में कुछ विटामिन्स की कमी होने लगती है. शरीर के लिए विटामिन बहुत जरूरी होते हैं क्योंकि इससे न सिर्फ शरीर को पोषण मिलता है, बल्कि कई गंभीर बीमारियों से लड़ने की शक्ति भी मिलती है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कुंडली में किस ग्रह की कमजोर स्थिति के कारण शरीर में कौन-से विटामिन की कमी होती है.

विज्ञापन

सूर्य ग्रह

ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि शरीर में विटामिन A और विटामिन D3 के लेवल को सूर्य ग्रह कंट्रोल करता है. यदि कुंडली में सूर्य ग्रह की स्थिति कमजोर होती है तो उसके कारण शरीर में विटामिन A और विटामिन D3 की कमी होने लगती है, जिस कारण व्यक्ति को हड्डियों, दांतों, आंखों और त्वचा से जुड़ी समस्याएं होती हैं.

विज्ञापन

चन्द्र ग्रह

कुंडली में चंद्र ग्रह की कमजोर स्थिति के कारण शरीर में विटामिन B की कमी होने लगती है, जिससे नर्वस सिस्टम सही से काम नहीं करता है. इसके अलावा व्यक्ति हर समय मानसिक रूप से परेशान रहता है.

मंगल ग्रह

मंगल ग्रह की कमजोर स्थिति के कारण शरीर में विटामिन K का लेवल कम होने लगता है, जिस कारण बॉडी में ब्लड का फ्लो सही से नहीं होता है. इसके अलावा हड्डियों और खून से संबंधित समस्याएं होने लगती हैं.

विज्ञापन

बुध ग्रह

कुंडली में बुध ग्रह की कमजोर स्थिति के कारण शरीर में विटामिन C की कमी होती है, जिसकी वजह से एनीमिया और त्वचा संबंधी परेशानियां होती हैं. वहीं, अगर व्यक्ति बीमार हो जाता है तो उसे ठीक होने में काफी समय लगता है.

विज्ञापन

देवगुरु बृहस्पति ग्रह

देवगुरु बृहस्पति ग्रह की कमजोर स्थिति के कारण शरीर में विटामिन P की कमी होने लगती है, जिस कारण ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है. इसके अलावा बाल झगड़े लगते हैं और त्वचा से रंगत गायब हो जाती है.

शुक्र ग्रह

शुक्र ग्रह के कमजोर होने के कारण बॉडी में विटामिन E की कमी होती है. विटामिन E की कमी के कारण कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित नहीं रहता है, बल्कि त्वचा संबंधी गंभीर समस्याओं के होने का खतरा बढ़ जाता है.

विज्ञापन

शनि ग्रह

कुंडली में शनि ग्रह की कमजोर स्थिति के कारण बॉडी में विटामिन D का लेवल घटने लगता है, जिसका सीधा असर हड्डियों और दांतों पर पड़ता है. जहां कुछ लोगों की हड्डियां कमजोर होने लगती हैं तो कुछ को दांतों में सूजन, दर्द और झनझनाहट का सामना करना पड़ता है.

राहु ग्रह और केतु ग्रह

राहु और केतु ग्रह की कमजोर स्थिति के कारण शरीर में किसी विशेष विटामिन की कमी नहीं होती है, लेकिन भ्रम, भय, अनिद्रा, नाक बहने और हड्डियों के कमजोर होने आदि समस्याओं का सामना करना पड़ता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ