Religious Beliefs: हिंदू धर्म में स्वच्छता और पवित्रता को अत्यंत महत्व दिया गया है। शास्त्रों और ग्रंथों में टॉयलेट करने के लिए उचित स्थानों और नियमों के बारे में बताया गया है। जो न केवल शारीरिक स्वच्छता बल्कि आध्यात्मिक शुद्धता को भी बनाए रखने के लिए बताए गए हैं। आपातकालीन स्थिति (इमरजेंसी) में भी कुछ स्थान ऐसे हैं जहां टॉयलेट करना वर्जित माना गया है, क्योंकि इन स्थानों को पवित्र या शुद्ध माना जाता है। वहीं, कुछ और ऐसे स्थान होते हैं, जहां पर टॉयलेट करना आपके लिए खतरा बन सकता है। धार्मिक ग्रंथों में इन जगहों पर टॉयलेट करना वर्जित माना गया है। आइए जानते हैं कि वे कौन सी जगह हैं, जहां पर टॉयलेट नहीं करनी चाहिए।
पवित्र स्थानों और मंदिरों के पास
हिंदू शास्त्रों में मंदिर, तीर्थस्थल, या अन्य पवित्र स्थानों के पास टॉयलेट करना अपराध माना गया है। ऐसा करना मंदिर में स्थापित देवी-देवता का अपमान माना जाता है। मनुस्मृति के अध्याय 4, श्लोक 45-46 में कहा गया है कि पवित्र स्थानों, जैसे मंदिरों, यज्ञशालाओं, या तीर्थों के निकट टॉयलेट करना अशुद्धता को जन्म देता है। ऐसी जगहों पर टॉयलेट करने से न केवल स्थान की पवित्रता भंग होती है, बल्कि यह धार्मिक अपराध भी माना जाता है। इसके गंभीर परिणाम व्यक्ति को झेलने पड़ सकते हैं। माना जाता है ऐसा करने से देवी-देवताओं का अपमान होता है और व्यक्ति को इसका गंभीर दंड मिलता है।
जलाशयों या नदियों के पास
मनुस्मृति अध्याय 4, श्लोक 56 में जलाशयों, नदियों, तालाबों, या अन्य जल स्रोतों जैसे कुएं या हैंडपंप के पास टॉयलेट करने की मनाही है। जल को हिंदू धर्म में पवित्र और जीवन का आधार माना जाता है। नदियों और जलाशयों को देवी और देवताओं के रूप में पूजा जाता है। इनके पास या इनमें नहाते समय टॉयलेट करने से व्यक्ति को जीवन में गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इनके पास टॉयलेट करने से जल की शुद्धता नष्ट होती है और यह पर्यावरण के लिए भी हानिकारक है।
रास्तों या आवासीय क्षेत्रों के पास
शास्त्रों में यह भी कहा गया है कि लोगों के आवागमन वाले रास्तों, गांवों, या आवासीय क्षेत्रों के पास टॉयलेट करना अनुचित है। ऐसी जगहों पर टॉयलेट करने से घर में विपत्तियां आने लगती हैं।
छायादार वृक्षों के नीचे
मनुस्मृति अध्याय 4, श्लोक 46 में छायादार वृक्षों के नीचे टॉयलेट करने की मनाही है, क्योंकि वृक्षों को प्रकृति का आशीर्वाद माना जाता है और लोग इनके नीचे विश्राम करते हैं। यह स्थान सामाजिक और पर्यावरणीय दृष्टिकोण से भी शुद्ध रखा जाना चाहिए।
वहीं, पीपल, बरगद, या अन्य पवित्र वृक्षों के नीचे इमरजेंसी में भी टॉयलेट न करें क्योंकि इनमें भगवान का वास माना जाता है। इन जगहों पर टॉयलेट करने से पाप लगता है।
अग्नि के पास
मनुस्मृति और अन्य ग्रंथों में अग्नि को अत्यंत पवित्र माना गया है। यज्ञशाला या अग्नि स्थल के पास टॉयलेट करना पाप माना जाता है। विश्वामित्र स्मृति में भी इसका उल्लेख है कि अग्नि की पवित्रता को बनाए रखने के लिए उसके आसपास टॉयलेट करने से बचना चाहिए।
कब्रिस्तान या श्मशान
भूलकर भी कभी कब्रिस्तान या श्मशान के पास टॉयलेट नहीं करना चाहिए। ऐसा करना वहां उपस्थित आत्माओं का अपमान माना जाता है। ऐसे में व्यक्ति नकारात्मक शक्तियों का शिकार हो सकता है।
चौराहों के किनारे
चौराहों के किनारे भी कभी टॉयलेट नहीं करना चाहिए। चौराहों पर नकारात्मक शक्तियों की अधिकता मानी जाती है। ऐसे में नकारात्मक शक्तियां कई प्रकार से आपको नुकसान पहुंचा सकती हैं।
कर सकते हैं ये उपाय
यदि इमरजेंसी में गलती से किसी वर्जित स्थान पर टॉयलेट कर दें तो मनुस्मृति के अध्याय 5 में इसको लेकर उपाय बताया गया है। इस उपाय के अनुसार अगर ऐसी गलती हो जाए तो घर आकर नहां लें। इसके बाद गंगाजल से खुद को शुद्ध करें और प्रायश्चित के लिए मंत्र ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ का जाप करें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- उत्तराखंड की इस नगरी में सावन बिताते हैं भोलेनाथ, यहां पूजा से पूरी होती है हर इच्छा
संबंधित खबरें
फूलों के उपाय से बनेंगे बिगड़े काम, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
3 hrs ago25 अक्टूबर को है कोजागरी लक्ष्मी पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
4 hrs agoआज या कल, कब है पापांकुशा एकदाशी? जानिए व्रत का सही दिन
8 hrs agoशाम के समय ही क्यों किया जाता है रावण दहन? जानिए इस परंपरा का कारण
1 day agoरावण की सेना में थे कई मायावी योद्धा, मनुष्य ही नहीं, देवता तक खाते थे भय
1 day agoदशहरा पर 'राम नाम' के जाप से होगा बेड़ा पार, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoहर मनोकामना को पूरी करेगा ये खास तिलक, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoआज दुर्गा विसर्जन के साथ नवरात्रि पर्व का समापन, आखिर दिन करें ये खास उपाय
1 day agoरावण दहन के बाद घर लाते हैं पुतले की जली लकड़ी? जानें इस परंपरा की सच्चाई
1 day agoआज दशहरा पर किस समय होगा रावण दहन? यहां जानिए शुभ मुहूर्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines