Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का समय श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है. इस दौरान पितरों का तर्पण करने से पितरों को प्रसन्न कर सकते हैं. पितृ दोष से मुक्ति के लिए पितृ पक्ष का समय बहुत ही अच्छा होता है. इस दौरान पूर्वजों की मृत्यु की तारीख के अनुसार, उसी तिथि पर उनका श्राद्ध कर्म किया जाता है. पितृ पक्ष के दौरान कई कामों को करने से बचना चाहिए. ऐसे में आप इन कामों को पहले ही निपटा लें.
कब से आरंभ होगा पितृ पक्ष?
26 सितंबर को भाद्रपद पूर्णिमा का श्राद्ध है. इसके बाद 26 सितंबर को आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा से पितृ पक्ष का आरंभ हो रहा है. पितृ पक्ष 10 अक्टूबर 2026 दिन शनिवार तक सर्वपितृ अमावस्या तक चलेगा. इन दिनों पूर्वजों का तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध किया जाता है. आपको 26 सितंबर से लेकर 10 अक्टूबर के बीच कई कामों को करने से बचना होगा. ऐसे में इन कामों को पहले ही कर लें. वरना आपको 10 अक्टूबर तक का इंतजार करना पड़ सकता है.
ये भी पढ़ें – Pitru Paksha 2026: कब होगा पितृ पक्ष का आरंभ, तर्पण और श्राद्ध के दौरान इन बातों का रखें ध्यान
पितृ पक्ष शुरू होने से पहले कर लें ये काम
गृह प्रवेश – पितृ पक्ष के दौरान घर के निर्माण कार्य का आरंभ कराना और गृह प्रवेश करना शुभ नहीं होता है. आपको इस गलती को करने से बचना चाहिए. यह काम पहले निपटा लें. वरना पितृ पक्ष का समापन होने के बाद ही गृह प्रवेश करें.
नई चीजें खरीदना – घर जुड़ा सामान, गहने, कपड़े, वाहन आदि चीजों को खरीदना पितृ पक्ष में वर्जित होता है. आप कोई जरूरी चीज खरीदने का सोच रहे हैं, तो पितृ पक्ष आरंभ होने से पहले खरीद लें.
नए काम की शुरुआत – पितृ पक्ष में किसी भी नए काम की शुरुआत करना अच्छा नहीं होता है. आप लोगों को नए काम या कारोबार की शुरुआत अभी कर लेनी चाहिए. वरना इसके लिए 15 दिनों का इंतजार करना पड़ सकता है.
बाल कटवाना – पितृ पक्ष में बाल कटवाना और नाखून काटना आदि वर्जित माना जाता है. ऐसे में आपको पितृ पक्ष की शुरुआत से पहले अपने इन सभी कामों को निपटा लेना चाहिए. खासकर जिन लोगों को तर्पण और पिंडदान करना होता है. उन्हें इन नियमों का पालन करना चाहिए.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
शरद पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी की कृपा से जागेगा भाग्य, यहां जानिए उपाय
3 hrs agoशरद पूर्णिमा के उपाय दूर करेंगे पैसों की तंगी, खुलेंगे समृद्धि के द्वार
5 hrs agoशनिवार को शनि स्तोत्र के पाठ से मिलेगी शनिदोष से मुक्ति, जरूर करें ये उपाय
6 hrs agoशरद पूर्णिमा पर चांद की रोशनी में क्यों रखते हैं खीर? जानिए इसका कारण
22 hrs agoकब शुरू हो रहा कार्तिक माह? जानें तारीख और व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट
1 day agoआज प्रदोष काल में करें महादेव की पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
1 day agoवास्तु टिप्स: इन 5 चीजों को जमीन पर न रखें, घर से चली जाती है सुख-समृद्धि
1 day agoकब है नरक चतुर्दशी? जानिए छोटी दिवाली की तारीख और यम का दीपक जलाने का महत्व
2 days agoचाणक्य नीते में बताए गए हैं अच्छे बेटे के गुण, रोशन करते हैं परिवार का नाम
2 days agoआज है पापांकुशा एकादशी, पापों से मुक्ति के लिए करें विष्णु भगवान की पूजा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines