Pitra Dosh Ke Upay: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सोमवती अमावस्या चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि के दिन पड़ रही है। सोमवती अमावस्या के दिन भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा की जाती है। मान्यता है कि जो लोग भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं, उनकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं।
ज्योतिषियों के अनुसार, सोमवती अमावस्या का दिन पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए सबसे उत्तम दिन है। इस दिन ज्योतिषीय उपाय करके पितृ दोष से मुक्ति पाते हैं। साथ ही कुछ ऐसे भी उपाय होते हैं जिन्हें करने से पितरों का आशीर्वाद भी मिलता है। जीवन में तरक्की के साथ ही धन-दौलत की कमी नहीं होती है। तो आइए आज इस खबर में पितृ दोष से मुक्ति पाने के उपाय जानते हैं।
पितृ दोष से मुक्ति पाने के उपाय
ज्योतिषियों के अनुसार, जीवन में कभी भी किसी भी पशु-पक्षी को परेशान नहीं करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से राहु का प्रकोप बढ़ जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सोमवती अमावस्या के दिन कौआ, कुत्ता, गाय और भैंस आदि जीवों का अपमान कभी भूलकर नहीं करना चाहिए। बल्कि इन्हें भोजन और पानी पिलाना चाहिए।
सोमवती अमावस्या के दिन काले तिल का दान करना बहुत ही शुभ होता है। मान्यता है कि काले तिल का दान करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है। साथ ही पितरों की कृपा बनी रहती हैं। जीवन में आगे बढ़ने का मौका मिलता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सोमवती अमावस्या के दिन पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से भगवान शिव और माता पार्वती बेहद प्रसन्न होती हैं। साथ ही अपनी कृपा बनाए रखती हैं।
सोमवती अमावस्या के दिन चावल और दूध का दान करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से आर्थिक परेशानियों से मुक्ति मिलती हैं। साथ ही नाराज पितृ देव प्रसन्न हो जाते हैं।
अमावस्या के दिन पितरों को प्रसन्न करने के लिए पिंडदान करना चाहिए। क्योंकि सनातन धर्म में पिंडदान का महत्व बहुत ही अधिक है। इसलिए सोमवती अमावस्या के दिन पिंडदान करने से पितरों की असंतुष्ट आत्मा को संतुष्टि मिलती है।
यह भी पढ़ें- आज मां लक्ष्मी 5 राशियों पर रहेंगी मेहरबान
यह भी पढ़ें- सूर्य ग्रहण के अगले दिन बुध देव बनाएंगे नीचभंग राजयोग, इन 3 राशि के लोग काटेंगे मौज
यह भी पढ़ें- सूर्य ग्रहण के बाद होगा मंगल का महागोचर, इन 2 राशियों के लिए सोने पर सुहागा
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
बैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
15 hrs agoकरवा चौथ पर चांद की ही पूजा क्यों होती है, सूरज की क्यों नहीं? जानें
18 hrs agoसुखी जीवन के लिए राशि अनुसार करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
19 hrs agoगृह क्लेश को दूर करने के लिए उपाय, जीवन की मुश्किलें होंगी आसान
20 hrs agoआज से कार्तिक माह का शुभारंभ, यहां जानिए इस महीने का महत्व और नियम
1 day agoपैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
1 day agoइन उपायों से दूर होगी दरिद्रता, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगी सुख-समृद्धि
1 day agoक्या करवा चौथ व्रत पर रहेगा पर भद्रा का साया? जानिए पूजा मुहूर्त
1 day agoघर की नकारात्मकता को दूर करेंगे ये वास्तु उपाय, जानें जरूरी टिप्स
1 day agoकब है देव उठनी एकादशी व्रत? इस दिन योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines