Pithori Amavasya 2026 Kab Hai: भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को पिठोरी अमावस्या के नाम से जानते हैं. पिठोरी अमावस्या में ‘पीठ’ शब्द का अर्थ आटा होता है. पिठोरी अमावस्या पर 64 योगिनियों की पूजा की जाती है. अमावस्या पर आटे को गूंथकर देवी की प्रतीकात्मक आकृतियों बनाई जाती है. इसे पिठोरी कहते हैं. इसके कारण इस अमावस्या को पिठोरी अमावस्या के नाम से जानते हैं. आज पिठोरी अमावस्या पर जीवन में सुख-समृद्धि के लिए आपको पूजा और उपायों को करना चाहिए.
कब है पिठोरी अमावस्या? (Pithori Amavasya Date)
भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि 10 सितंबर की सुबह 10 बजकर 33 मिनट से लेकर अगले दिन 11 सितंबर की सुबह 8 बजकर 56 मिनट तक रहेगी. द्रिक पंचांग के अनुसार, पिठोरी अमावस्या 11 सितंबर को मनाई जाएगी. यह दिन स्नान-दान करने, तर्पण और पिंडदान के लिए शुभ रहेगा. आइये पिठोरी अमावस्या पर शुभ मुहूर्त के बारे में जानते हैं. किस मुहूर्त में आप पिठोरी अमावस्या पर पूजा और उपायों को कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें – Raviwar Ke Upay: रविवार को जरूर करें आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाठ, करियर में मिलेगी सफलता, पढ़ें संपूर्ण लिरिक्स
पिठोरी अमावस्या शुभ मुहूर्त (Pithori Amavasya Shubh Muhurat)
ब्रह्म मुहूर्त – 04:31 ए एम से 05:17 ए एम
प्रातः सन्ध्या – 04:54 ए एम से 06:03 ए एम
अभिजित मुहूर्त – 11:53 ए एम से 12:43 पी एम
विजय मुहूर्त – 02:23 पी एम से 03:13 पी एम
गोधूलि मुहूर्त – 06:32 पी एम से 06:55 पी एम
सायाह्न सन्ध्या – 06:32 पी एम से 07:42 पी एम
अमृत काल – 11:47 ए एम से 01:18 पी एम
निशिता मुहूर्त -11:55 पी एम से 12:41 ए एम, 11 सितंबर
तर्पण और पिंडदान के लिए शुभ मुहूर्त दोपहर को 11 बजकर 45 मिनट से लेकर 1 बजकर 30 मिनट तक रहेगा. अमावस्या पर पिठोरी व्रत प्रदोष का मुहूर्त शाम को 6 बजकर 32 मिनट से लेकर रात को 8 बजकर 51 मिनट तक रहेगा.
पिठोरी अमावस्या पर ऐसे करें तर्पण विधि (Pithori Amavasya Puja Vidhi)
पिठोरी अमावस्या पर 64 योगिनियों की पूजा का महत्व होता है. इस दिन आटे की प्रतीकात्मक आकृति बनाकर 64 देवी और योगनियों की पूजा की जाती है. ऐसा करने से घर परिवार में सुख-समृद्धि आती है. अमावस्या पर तर्पण करने से पितरों को प्रसन्न कर सकते हैं. इसके लिए पवित्र नदी में स्नान करें. नदी के तट पर दक्षिण दिशा में मुख करके बैठ जाएं. पितरों का ध्यान करते हुए और उनका नाम लेकर शुद्ध जल, काले तिल, कुशा और कच्चा दूध अर्पित करें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
अहोई अष्टमी 2026: 1 नवंबर को रखा जाएगा व्रत, जानें पूजा का मुहूर्त और कथा
15 hrs agoबिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
21 hrs agoशनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
1 day agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
1 day agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
1 day agoव्रत-त्योहार से भरा है नवंबर, जानें दिवाली, धनतेरस समेत छठ महापर्व की तारीख
1 day agoराशि अनुसार मंत्रों के जाप से चमकेगा भाग्य, जानें सभी के लिए लकी मंत्र
1 day agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
2 days agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
2 days agoकहीं छलनी से हुआ करवा चौथ के चांद का दीदार, कहीं टकटकी लगाए रहीं महिलाएं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines