Phulera Dooj Vrat Katha 2026: आज 19 फरवरी 2026, वार गुरुवार को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर देशभर में फुलेरा दूज का पर्व मनाया जा रहा है, जो कि कृष्ण जी और उनकी परम सखी राधा रानी को समर्पित है. मान्यता है कि फुलेरा दूज के पावन दिन राधा रानी और कृष्ण जी की पूजा करने, व्रत रखने और उनके मिलन की कथा सुनने व पढ़ने से रिश्तों में प्यार की मिठास घुलती है. साथ ही सिंगल्स को जीवनसाथी और मैरिड को सुखी दांपत्य जीवन का आशीर्वाद मिलता है. इसके अलावा घर-परिवार में भी खुशी का माहौल रहता है. यहां पर आप फुलेरा दूज की कथा पढ़ सकते हैं.
फुलेरा दूज की कथा (phulera dooj ki pauranik katha)
पौराणिक कथाओं के अनुसार, द्वापर युग में एक समय ऐसा भी आया था, जब कृष्ण जी का उनकी परम सखी राधा रानी से मिलन (मुलाकात) नहीं हो पा रहा था. राधा-कृष्ण के इस विरह (separation) का प्रभाव केवल उनके हृदय पर ही नहीं पड़ रहा था, बल्कि संपूर्ण वृंदावन पर छाना शुरू हो गया था. वृंदावन के पेड़ सूखने लगे, फूल मुरझाने लगे और पक्षियों व पशुओं का चहचहाना बंद हो गया. साथ ही वातावरण में गहरी उदासी छा गई, जिसकी वजह से प्रत्येक व्यक्ति उदास रहने लगा.
इसी बीच एक दिन राधा रानी ने निश्चय किया कि जब तक कृष्ण जी नहीं आएंगे, तब तक वो न तो अन्न ग्रहण करेंगी और न ही जल पिएंगी. द्वारका में मौजूद कृष्ण जी को जब राधा रानी और वृंदावन की स्थिति के बारे में पता चला तो वो तुरंत श्रीजी से मिलने आएं.
कृष्ण जी को देख राधा रानी को बेहद प्रसन्नता हुई, जिससे उनके मुख पर खुशी का भाव वापस आ गया. साथ ही वृंदावन की धरती हर्ष से खिल उठी. जहां वृक्ष हरे-भरे हो गए और फूल फिर से खिल गए, वहीं पशु-पक्षियों का मधुर स्वर फिर से शुरू हो गया.
काफी समय बाद राधा रानी से मिलने की खुशी में श्रीकृष्ण ने फूल को तोड़कर उनके ऊपर बरसाए, जिन्हें श्रीजी ने प्रेमपूर्वक अर्पित किया. धीरे-धीरे गोप-गोपियां भी एक-दूसरे पर फूल बरसाने लगे, जिसके कुछ ही समय बाद पूरे वृंदावन में फूलों की होली खेली गई. बता दें कि जिस दिन वृंदावन इस अलौकिक घटना का साझी बन रहा था, उस दिन फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि थी. इसके बाद से हर साल फाल्गुन महीने की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर फूलों से होली खेलने की परंपरा शुरू हो गई, जिसे फुलेरा दूज के नाम से जाना जाने लगा.
ये भी पढ़ें- Rashifal 19 February 2026: 19 फरवरी का दिन 5 राशियों के लिए रहेगा अच्छा, जानें क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे?
फुलेरा दूज की पूजा का शुभ मुहूर्त (phulera dooj ke puja ka shubh muhurt kab hai)
- प्रातः सन्ध्या- सुबह में 05:40 से 06:56
- अभिजीत मुहूर्त- दोपहर में 12:13 से 12:58
- सायाह्न सन्ध्या- शाम में 06:14 से 07:30
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
नवरात्रि शुरू होने से पहले करें घर की सफाई, आज ही हटा दें ये 5 चीजें
1 hr agoपितृ पक्ष अमावस्या पर शुभ संयोग, पितरों को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय
4 hrs agoकैसा होता है आंख का फड़कना? महिला और पुरुष के लिए अलग है मतलब, जानिए
20 hrs agoसदी का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण! दिन में छाएगा अंधेरा, क्या भारत में दिखेगा?
23 hrs agoकब है धनतेरस? इस दिन खरीदारी करना क्यों माना जाता है शुभ
1 day agoआज महादेव की पूजा का महासंयोग, एकसाथ है गुरु प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि
1 day agoकैसा होता है सपने में पूर्वजों को देखना? जानिए क्या मिलते हैं संकेत
2 days agoइस मंदिर में खुद का पिंडदान करते है लोग, जानिए क्या है मान्यता?
2 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए करें ये खास उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoशुरू होने वाली है शारदीय नवरात्रि? कर लें कलश स्थापना की तैयारी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines