Phulera Dooj 2024: सनातन धर्म में हर एक पर्व का अपना अपना महत्व है। पंचांग के अनुसार, इस बार फुलेरा दूज का पर्व 12 मार्च यानी आज है। बता दें कि फुलेरा दूज फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया को मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन से ब्रज क्षेत्र यानी मथुरा, वृंदावन सभी क्षेत्र में होली की शुरुआत हो जाती है। बता दें कि फुलेरा दूज का महत्व होली जैसा ही है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, फुलेरा दूज के दिन भगवान श्री कृष्ण ने फूलों की होली खेली थी। साथ ही इस दिन का और भी खास महत्व है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, फुलेरा दूज के दिन शादी, नामकरण, नया कारोबार और कोई भी शुभ कार्य की शुरुआत की जाती है। बता दें कि फुलेरा दूज का दिन अबूझ मुहूर्त का होता है। यानी अबूझ मुहूर्त का मतलब बिना पंचांग देखे कोई भी कार्य करना मंगल होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, फुलेरा दूज का पूरा दिन शुभ माना गया है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि साल 2024 में फुलेरा दूज कब है, साथ ही फुलेरा दूज का महत्व क्या है।
फुलेरा दूज कब
हिंदू पंचांग के अनुसार, फुलेरा दूज का त्योहार वृंदावन और मथुरा समेत सभी ब्रज क्षेत्र में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। बता दें कि इस साल यानी 2024 में फुलेरा दूज 12 मार्च दिन मंगलवार आनी आज है। पंचांग के अनुसार, सोमवार के दिन द्वितीया तिथि की शुरुआत 11 मार्च को सुबह 10 बजकर 44 मिनट से होगी और समाप्ति 12 मार्च को सुबह 7 बजकर 13 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार, फुलेरा दूज 12 मार्च 2024 दिन मंगलवार को है।
फुलेरा दूज का क्या है महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, फुलेरा दूज के दिन भगवान श्री कृष्ण ने ब्रज क्षेत्र में होली खेली थी। इसलिए फुलेरा दूज के दिन भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी दोनों पर एक फूल की बरसात कराई जाती है। साथ ही इस दिन भगवान श्री कृष्ण को माखन-मिश्री का भोग भी लगाया जाता है। माना जाता है कि फुलेरा दूज के दिन से ही बसंत ऋतु का आगमन हो जाता है। साथ ही इसी दिन से पूरे ब्रज क्षेत्र में होली की शुरुआत हो जाती है।
यह भी पढ़ें – आज है प्रदोष व्रत, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और शिव पंचाक्षर मंत्र
यह भी पढ़ें- दैत्यों के सेनापति राहु ने बदली अपनी चाल, साल 2025 तक 3 राशियां काटेंगी चांदी
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
नवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
6 hrs agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
9 hrs agoकितने दिनों बाद उतारें कलावा? जानिए रक्षासूत्र से जुड़े हुए धार्मिक नियम
10 hrs agoनवरात्रि में नवार्ण मंत्र जाप से दूर होंगे दुख, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
11 hrs agoखाने से जुड़ी गलतियां ही नहीं, इन कारणों से भी टूट सकता है नवरात्रि का व्रत
12 hrs agoआज नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए विधि और मंत्र
16 hrs agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
1 day agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
1 day agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
1 day agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines