Falgun Purnima 2024 Upay: हिंदू धर्म में पूर्णिमा की तिथि को सबसे महत्वपूर्ण तिथि माना गया है। पंचांग के अनुसार, साल के 12 महीने में प्रत्येक पूर्णिमा का अपना महत्व होता है। पूर्णिमा तिथि के दिन पवित्र नदियों में स्नान करने के साथ ही साथ दान का विधान होता है। ज्योतिषियों के अनुसार, सभी पूर्णिमा की तिथियों में फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है। फाल्गुन पूर्णिमा की रात्रि में होलिका दहन भी किया जाता है। साथ ही होलिका दहन के अगले दिन रंगों वाली होली खेली जाती है।
बता दें कि इस दिन जो भी लोग व्रत रखते हैं उनकी सारी मनोकामना पूर्ण पो जाती है। साथ ही भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। पंचांग के अनुसार, साल 2024 में फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि 25 मार्च को है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि के दिन ऐसे क्या-क्या उपाय करने से चाहिए जिससे सारी मनोकामना पूर्ण हो जाए।
फाल्गुन पूर्णिमा की शुभ तिथि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, फाल्गुन पूर्णिमा की तिथि की शुरुआत 24 मार्च को सुबह 9 बजकर 54 मिनट पर हो रही है और समाप्ति अगले दिन यानी 25 मार्च दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर होगी। उदया तिथि के अनुसार, पूर्णिमा व्रत 25 मार्च को रखा जाएगा।
फाल्गुन पूर्णिमा के दिन जरूर करें ये काम
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, फाल्गुन पूर्णिमा के दिन प्रदोष काल में मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए। पूजा खत्म होने के बाद मां लक्ष्मी को सफेद चीज जैसे मखाने की खीर और बतासा का भोग लगा सकते हैं। साथ ही इस दिन गरीब और असहाय लोगों को भोजन करना बहुत ही पुण्य फलदायी माना गया है।
बता दें इन उपायों को करने से सारी मनोकामना पूर्ण होती है। साथ ही धन में वृद्धि होती है। ज्योतिषियों के अनुसार, पूर्णिमा तिथि के दिन शुक्र ग्रह की पूजा करना बहुत ही शुभ फलदायी माना गया है। मान्यता है इस शुक्र देव की पूजा करने से भौतिक सुखों में वृद्धि होती है।
यह भी पढ़ें- Guru-Budh Yuti 2024 : गुरु और बुध की युति इन राशियों को सभी कष्टों से दिलाएगी मुक्ति
यह भी पढ़ें- 25 अप्रैल को शुक्र का होगा राशि परिवर्तन, इन 3 राशियों के जीवन में मचेगी हलचल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
4 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
6 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
6 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
7 hrs agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
10 hrs agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
12 hrs agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
1 day agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
1 day agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
1 day agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines