Falgun Purnima Upay: होली के दिन जरूर करें ये चमत्कारी उपाय, जाग उठेगी सोई हुई किस्मत

Falgun Purnima Upay: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, एक साल में कुल 12 पूर्णिमा की तिथि पड़ती है। प्रत्येक पूर्णिमा का अपना अलग महत्व है। लेकिन फाल्गुन पूर्णिमा का सभी 12 पूर्णिमा में सबसे अधिक महत्व है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि फाल्गुन पूर्णिमा के दिन कौन-कौन से उपाय करने चाहिए।

phalgun purnima

Falgun Purnima 2024 Upay: हिंदू धर्म में पूर्णिमा की तिथि को सबसे महत्वपूर्ण तिथि माना गया है। पंचांग के अनुसार, साल के 12 महीने में प्रत्येक पूर्णिमा का अपना महत्व होता है। पूर्णिमा तिथि के दिन पवित्र नदियों में स्नान करने के साथ ही साथ दान का विधान होता है। ज्योतिषियों के अनुसार, सभी पूर्णिमा की तिथियों में फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है। फाल्गुन पूर्णिमा की रात्रि में होलिका दहन भी किया जाता है। साथ ही होलिका दहन के अगले दिन रंगों वाली होली खेली जाती है।

विज्ञापन

बता दें कि इस दिन जो भी लोग व्रत रखते हैं उनकी सारी मनोकामना पूर्ण पो जाती है। साथ ही भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। पंचांग के अनुसार, साल 2024 में फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि 25 मार्च को है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि के दिन ऐसे क्या-क्या उपाय करने से चाहिए जिससे सारी मनोकामना पूर्ण हो जाए।

विज्ञापन

फाल्गुन पूर्णिमा की शुभ तिथि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, फाल्गुन पूर्णिमा की तिथि की शुरुआत 24 मार्च को सुबह 9 बजकर 54 मिनट पर हो रही है और समाप्ति अगले दिन यानी 25 मार्च दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर होगी। उदया तिथि के अनुसार, पूर्णिमा व्रत 25 मार्च को रखा जाएगा।

फाल्गुन पूर्णिमा के दिन जरूर करें ये काम

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, फाल्गुन पूर्णिमा के दिन प्रदोष काल में मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए। पूजा खत्म होने के बाद मां लक्ष्मी को  सफेद चीज जैसे मखाने की खीर और बतासा का भोग लगा सकते हैं। साथ ही इस दिन गरीब और असहाय लोगों को भोजन करना बहुत ही पुण्य फलदायी माना गया है।

विज्ञापन

बता दें इन उपायों को करने से सारी मनोकामना पूर्ण होती है। साथ ही धन में वृद्धि होती है। ज्योतिषियों के अनुसार, पूर्णिमा तिथि के दिन शुक्र ग्रह की पूजा करना बहुत ही शुभ फलदायी माना गया है। मान्यता है इस शुक्र देव की पूजा करने से भौतिक सुखों में वृद्धि होती है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ