पौष पूर्णिमा पर की गई गलतियों से रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी, साल भर रहेंगे पैसों के लिए परेशान, भूल से भी न करे ऐसा

Paush Purnima 2026: पूर्णिमा का दिन बहुत ही शुभ, पवित्र और फलदायी होता है. इस दिन पूजा-अर्चना करने और दान-पुण्य का महत्व होता है. जनवरी में पौष पूर्णिमा है. इस दिन आपको कई गलतियों को करने से बचना होगा. इन गलतियों को करने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती है.

Paush Purnima 2026

Photo Credit- News24GFX

Paush Purnima 2026: पौष महीने की पूर्णिमा तिथि 3 जनवरी 2026 को है. पौष पूर्णिमा के दिन से ही माघ मेले की शुरुआत होगी. आप पूर्णिमा के दिन कई बातों का ध्यान रखें. पौष पूर्णिमा पर की गई छोटी सी गलती से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं इससे आपको सालभर पैसों के लिए परेशान होना पड़ेगा. आप पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी में स्नान करें या घर पर पानी में गंगाजल मिलाकर नहाएं. इसके बाद मां लक्ष्मी की पूजा करें. पूर्णिमा के दिन कई गलतियों को करने से बचें चलिए आपको इनके बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

सूर्योदय के बाद न सोए

पौष पूर्णिमा पर आप सूर्योदय से पहले अवश्य उठ जाएं. पूर्णिमा पर सूर्योदय के बाद तक सोना अच्छा नहीं माना जाता है. अगर आप सूर्योदय के बाद तक सोते रहते हैं तो आपकी किस्मत रूठ सकती है. इसके अलावा आप सूर्य देव और मां लक्ष्मी की कृपा से वंचित रह जाते हैं. आप सूर्योदय से पहले उठें और स्नान कर पूजा करें.

विज्ञापन

लड़ाई-झगड़ा न करें

आपको पौष पूर्णिमा के दिन किसी के साथ बहस और लड़ाई-झगड़ा नहीं करना चाहिए. घर में किसी के साथ मतभेद न करें और सोच-समझकर बोलें. पूर्णिमा के दिन घर में कलेश करने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं. इससे आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा.

विज्ञापन

तामसिक भोजन न करें

पौष पूर्णिमा के दिन सात्विक भोजन ही ग्रहण करें. आपको तामसिक भोजन मांस-मदिरा, प्याज और लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए. इससे मां लक्ष्मी रूठ सकती है और आपको आर्थिक तंगी झेलनी पड़ेगी. इससे करियर के क्षेत्र में बाधाएं आएंगी. आप पूर्णिमा के दिन इस गलती को करने से बचें.

कर्ज का लेन-देन न करें

पौष पूर्णिमा के दिन आपको कर्ज लेने और किसी को उधार देने से बचना चाहिए. कर्ज का लेन-देन करने के लिए पूर्णिमा की दिन अच्छा नहीं होता है. इससे आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ता है. आप इस दिन दान-पुण्य का काम करें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ