Parivartini Ekadashi 2024: इतने नामों से जाना जाता है परिवर्तिनी एकादशी, इस दिन कर लिया ये उपाय तो नहीं होगी धन की कमी!

Parivartini Ekadashi 2024: भादो माह की परिवर्तिनी एकादशी के दिन योगनिद्रा में सोए हुए भगवान विष्णु करवट बदलते हैं। हिन्दू धर्म में इस एकादशी का बहुत महत्व है और इसे कई नामों से जानता है। आइए जानते हैं, ये नाम क्या हैं और इस दिन क्या उपाय करने से भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है?

parivartini ekadashi different names

Parivartini Ekadashi 2024: भादो महीने की प्रसिद्ध और सभी मनोकामनाओं का पूरा कर जीवन में व्यापक बदलाव लाने वाली परिवर्तिनी एकादशी चातुर्मास की पांचवीं एकादशी है। यह एकमात्र एकादशी है, जो गणेश चतुर्थी उत्सव के दौरान पड़ती है, इसलिए इसका विशेष महत्व है। इस एकादशी का व्रत रखने से एक साथ भगवान विष्णु और गणेश की कृपा प्राप्त हो जाती है। आपको बता दें, इस एकादशी को कई नामों से जाना जाता है। आइए जानते हैं, ये नाम क्या हैं और इस दिन क्या उपाय करने से भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है?

विज्ञापन

इसलिए कहते हैं परिवर्तिनी एकादशी

हिन्दू धर्म की मान्यता है कि चातुर्मास के 4 महीनों के लिए सोए भगवान विष्णु परिवर्तिनी एकादशी के दिन अपनी करवट बदलते हैं। उनके सोते हुए करवट बदलने के कारण जीवन में उल्लेखनीय परिवर्तन आते हैं, इस कारण करवट बदलने के दिन को परिवर्तिनी एकादशी कहते हैं। इसलिए यह एकादशी भगवान विष्णु की पूजा करने का महत्वपूर्ण और विशेष दिन माना गया है। कहते हैं, इस एकादशी का व्रत रखने के बाद जीवन में ऐसा सकारात्मक बदलाव आता है कि मनुष्य को कभी कुछ करने की जरूरत नहीं पड़ती है।

विज्ञापन

परिवर्तिनी एकादशी 2024 पूजा मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, परिवर्तिनी एकादशी की शुरुआत शुक्रवार 13 सितंबर को रात 10:30 बजे से हो रही है। इसका समापन अगले दिन शनिवार 14 सितंबर को रात 08:41 बजे होगा। चूंकि इस तिथि का सूर्योदय 14 सितंबर को है तो ‘उदयातिथि नियम’ के आधार पर परिवर्तिनी एकादशी का व्रत 14 सितंबर को रखा जाएगा। 14 सितंबर को सुबह 06:06 बजे से रात 08:32 बजे तक पूरे दिन रवि योग है और इसके बाद सर्वार्थ सिद्धि योग शुरू हो रहा है, जो रात 08:32 बजे से 15 सितंबर को सुबह 06:06 बजे तक है।

विज्ञापन

एकादशी एक, नाम अनेक?

साल कुल 24 एकादशी व्रत होते हैं, लेकिन परिवर्तिनी एकादशी एकमात्र एकादशी है, जिसके कई नाम है। इतने नाम से किसी एक एकादशी का विभूषित होना भी उसके महत्व का परिचायक है। परिवर्तिनी एकादशी के नामों की लिस्ट आप नीचे देख सकते हैं:

  • जयंती एकादशी (Jayanti Ekadashi)
  • वामन एकादशी (Vamana Ekadashi)
  • देव झूलनी एकादशी (Dev Jhulni Ekadashi)
  • जलझूलनी एकादशी (Jaljhulani Ekadashi)
  • डोल ग्यारस (Dol Gyaras)
  • पदमा एकादशी (Padma Ekadashi)
  • वामन ग्यारस (Vamana Gyaras)

मान्यता है कि राजा बलि और पांडवों ने इस एकादशी का व्रत रखा था, जिससे उनको अपार धन, राज्य और शोहरत मिली थी।

विज्ञापन

परिवर्तिनी एकादशी के दिन करें ये उपाय

परिवर्तिनी एकादशी का व्रत और पूजा विधि-विधान से करने पर भगवान विष्णु की विशेष कृपया साधक पर बनी रहती है। इस एकादशी को कुछ विशेष उपायों को करने से भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी भी मेहरबान होती हैं, जिससे घर में कभी धन-वैभव के कमी नहीं होती है। ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नानादि से निवृत होकर पीले धारण करें। इसके बाद भगवान विष्णु माता लक्ष्मी को पीले पुष्प, चंदन, धूप, दीप, पंचामृत से पूजा अर्चना कर भोग लगाएं। इसके बाद विष्णु सहस्रनाम और श्रीलक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ