Parama Ekadashi 2026: आज या कल, कब है परमा एकादशी? श्रीहरि की कृपा के लिए अर्पित करें ये प्रिय भोग

Parama Ekadashi 2026 Date: अधिकमास की कृष्ण पक्ष की एकादशी को परमा एकादशी के नाम से जानते हैं. परमा एकादशी व्रत के दिन विष्णु भगवान को प्रसन्न करने और उनकी कृपा के लिए प्रिय भोग अर्पित करें. आइये परमा एकादशी की सटीक तारीख और प्रिय भोग के बारे में जानते हैं.

Parama Ekadashi 2026 Date

Photo Credit- News24GFX

Parama Ekadashi 2026 Date: परमा एकादशी का व्रत 3 साल में एक बार आता है. अधिकमास की कृष्ण पक्ष एकादशी को परमा एकादशी कहते हैं. परमा का अर्थ श्रेष्ठ होता है. यह व्रत विष्णु भगवान को प्रसन्न करने के लिए बेहद शुभ माना जाता है. अधिकमास को पुरुषोत्तम मास भी कहते हैं. यह महीना विष्णु भगवान की पूजा के लिए खास होता है. ऐसे में पुरुषोत्तम मास की एकादशी का महत्व बढ़ जाता है. परमा एकादशी कब मनाई जाएगी इसकी तारीख को लेकर अटकलें चल रही हैं. आइये इसके बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

आज या कल, कब मनाई जाएगी परमा एकादशी?

परमा एकादशी के लिए कृष्ण पक्ष एकादशी तिथि का आरंभ आज मध्यरात्रि को 12 बजकर 57 मिनट पर होगा. एकादशी तिथि का समापन कल 11 जून की रात को 10 बजकर 36 मिनट पर होगा. उदयातिथि को महत्व देते हुए एकादशी का पर्व 11 जून यानी कल मनाया जाएगा. कल आप एकादशी व्रत करने के साथ ही विष्णु भगवान की पूजा कर उन्हें प्रिय भोग अर्पित करें. इससे आपको श्रीहरि की कृपा प्राप्त होगी. एकादशी के दिन गुरुवार होने से इसका महत्व और अधिक बढ़ गया है. गुरुवार का दिन विष्णु भगवान की पूजा के लिए समर्पित होता है.

विज्ञापन

विष्णु भगवान के प्रिय भोग

मखाने की खीर – विष्णु भगवान को प्रसन्न करने के लिए चावल की बजाय मखाने और केसर की खीर बनाकर भोग लगाना चाहिए. केसर और मखाने की खीर का भोग लगाने से श्रीहरि प्रसन्न होते हैं.

विज्ञापन

पंचामृत – एकादशी के दिन विष्णु जी को पंचामृत का भोग अवश्य लगाएं. पंचामृत बनाने के लिए आप दूध, दही, घी, शहद के साथ गंगाजल और पानी मिक्स करें. पंचामृत में तुलसी के पत्ते जरूर डालें.

पीली मिठाई और फल – विष्णु भगवान को पीला रंग अति प्रिय होता है. विष्णु भगवान को बेसन के लड्डू, पीली बर्फी और पीले फल जैसे केले, पपीते और आम का भोग लगाना चाहिए.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ