Parama Ekadashi 2026: परमा एकादशी का व्रत अत्यंत फलदायी और बेहद खास माना जाता है. अधिकमास की कृष्ण पक्ष एकादशी को परमा एकादशी का व्रत रखा जाता है. परमा एकादशी व्रत 3 साल में एक बार आता है. इस वजह से इसे बेहद खास मानते हैं. अधिकमास को मलमास और पुरुषोत्तम मास भी कहते हैं. यह महीना विष्णु भगवान की पूजा के लिए खास होता है. पुरुषोत्तम मास में एकादशी व्रत पड़ने से इसका महत्व और अधिक बढ़ गया है. परमा एकादशी किस दिन है आइये इसके बारे में जानते हैं.
कब है परमा एकादशी?
परमा एकादशी व्रत की तारीख को लेकर कन्फ्यूजन की स्थिति बनी हुई है. एकादशी तिथि का आरंभ 10-11 जून की देर रात 12 बजकर 57 मिनट पर हो रहा है. इस तिथि का समानप 11 जून की रात को 10 बजकर 36 मिनट पर होगा. द्रिंक पंचांग के अनुसार, परमा एकादशी का व्रत 11 जून 2026, दिन गुरुवार को रखा जाएगा. गुरुवार के एकादशी व्रत पड़ने से इसका महत्व और अधिक बढ़ गया है. जीवन में सुख-समृद्धि के लिए भक्त इस दिन व्रत और पूजन जरूर करें.
ये भी पढ़ें – Vaidhriti Yog: कल बनेगा वैधृति योग, मेष समेत इन 5 राशियों को देगा लाभ, बढ़ेगा मान-सम्मान
क्यों खास है परमा एकादशी?
परमा एकादशी का व्रत 3 साल में एक बार आता है इस दृष्टि से इसे बेहद खास माना जाता है. पुरुषोत्तम मास विष्णु भगवान की पूजा के लिए खास होता है. इस बार एकादशी गुरुवार के दिन पड़ रही है. परमा एकादशी पर कई शुभ संयोग बन रहे हैं. इस एकादशी को अधिकमास में आने के कारण ही इसे परमा एकादशी कहते हैं. परमा शब्द का अर्थ सर्वोत्तम होता है. परमा एकादशी का व्रत करने से भक्तों के कष्ट दूर होते हैं और पापों से मुक्ति मिलती है.
ये भी पढ़ें – Birth Month Astrology: कैसे होते हैं जून में जन्मे लोग, कौन-सी खूबियां बनाती हैं इन्हें सबसे अलग? जानिए
परमा एकादशी पूजा विधि
परमा एकादशी का व्रत करने के लिए भक्तों को सर्वप्रथम पवित्र नदी में या पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करना चाहिए. स्नान कर साफ वस्त्र पहन लें. व्रत का संकल्प लें. घर में पूजा स्थान की सफाई करें और विष्णु भगवान और मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित करें. भगवान के समक्ष घी का दीपक जलाएं. पीले फूल, फल, धूप, और अक्षत अर्पित करें. विष्णु भगवान के मंत्रों का जाप करें और आरती कर पूजा संपन्न करें.
ये भी पढ़ें – Numerology: कैसे होते हैं मूलांक 7 वाले लोग? जानिए स्वभाव, करियर और इनके जीवन से जुड़े राज
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
धनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
47 mins ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
3 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
5 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
7 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoआज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines