Papmochani Ekadashi 2026 Date, Shubh Muhurat, Puja Vidhi & Vrat Ke Paran Ka Samay: जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित पापमोचनी एकादशी का व्रत हिंदू धर्म के लोगों के लिए बहुत खास होता है. इस दिन न सिर्फ भक्तजन व्रत रखते हैं, बल्कि विधिपूर्वक श्री हरि की उपासना भी करते हैं. माना जाता है कि पापमोचनी एकादशी के व्रत से बड़े से बड़े पापों से मुक्ति मिल सकती है. साथ ही विष्णु जी की कृपा से जीवन में खुशियों का आगमन होता है. पंचांग के अनुसार, हर साल चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को पापमोचनी एकादशी का व्रत रखा जाता है. हालांकि, इस बार पापमोचनी एकादशी की सही तिथि को लेकर कंफ्यूजन बना हुआ है.
यहां पर आप जान सकते हैं कि साल 2026 में 15 मार्च या 16 मार्च, किस दिन पापमोचनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा. साथ ही आपको विष्णु जी की पूजा के शुभ मुहूर्त से लेकर पूजन विधि और व्रत के पारण के समय के बारे में जानने को मिलेगा.
पापमोचनी एकादशी कब है 2026 में? (papmochani ekadashi kab hai 2026 mein)
पंचांग के मुताबिक, इस बार चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी का आरंभ 14 मार्च 2026 की सुबह 08:10 पर हो रहा है, जबकि समापन 15 मार्च 2026 को सुबह 09:16 मिनट पर होगा. उदयातिथि के आधार पर साल 2026 में पापमोचनी एकादशी का व्रत 15 मार्च 2026 को रखना शुभ रहेगा.
पापमोचनी एकादशी व्रत की पूजा का शुभ मुहूर्त (papmochani ekadashi ka shubh muhurt)
- सूर्योदय- सुबह 06:31
- ब्रह्म मुहूर्त- सुबह में 04:55 से 05:43
- अभिजीत मुहूर्त- दोपहर में 12:06 से 12:54
- गोधूलि मुहूर्त- शाम में 06:27 से 06:51
- सायाह्न सन्ध्या- शाम में 06:29 से 07:41
पापमोचनी एकादशी की पूजा विधि (papmochani ekadashi puja vidhi in hindi)
- सुबह स्नान करने के बाद पीले रंग के शुद्ध व पवित्र कपड़े धारण करें.
- भगवान विष्णु का स्मरण करते हुए व्रत का संकल्प लें.
- विष्णु जी की मूर्ति या तस्वीर के सामने घी का दीपक जलाएं.
- विष्णु जी को जल, वस्त्र, चंदन, फूल, फल और मिठाई अर्पित करें.
- विष्णु मंत्र का जाप करें और पापमोचनी एकादशी व्रत की कथा सुनें या पढ़ें.
- आरती करें.
- अगले दिन व्रत का पारण करने से पहले दान अवश्य करें.
ये भी पढ़ें- Rashifal 14 March 2026: इन 6 राशियों के लिए अच्छा नहीं रहेगा शनिवार का दिन, जानें क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे
पापमोचनी एकादशी का व्रत कब खोलें? (papmochani ekadashi vrat ke paran ka samay)
15 मार्च 2026 को तो पापमोचनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा, लेकिन उपवास का पारण अगले दिन यानी 16 मार्च 2026 को होगा. 16 मार्च 2026 को सुबह 6 बजकर 30 मिनट से सुबह 8 बजकर 54 मिनट के बीच कभी भी आप व्रत का पारण कर सकते हैं. हालांकि, इस दिन सुबह 9 बजकर 40 मिनट पर द्वादशी तिथि समाप्त होगी.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
नवरात्रि में दुर्गा सप्तशी का पाठ करेगा कल्याण, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
1 hr agoमंगलवार के साथ ही शनिवार को भी होती है हनुमान जी की पूजा, जानिए वजह
3 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन, जानिए मां चंद्रघंटा की पूजा विधि और आरती
5 hrs agoनवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
20 hrs agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
23 hrs agoकितने दिनों बाद उतारें कलावा? जानिए रक्षासूत्र से जुड़े हुए धार्मिक नियम
1 day agoनवरात्रि में नवार्ण मंत्र जाप से दूर होंगे दुख, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoखाने से जुड़ी गलतियां ही नहीं, इन कारणों से भी टूट सकता है नवरात्रि का व्रत
1 day agoआज नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए विधि और मंत्र
1 day agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines