Papmochani Ekadashi 2026: चैत्र माह की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को पापमोचनी एकादशी के नाम से जानते हैं. इस व्रत को पापों से मुक्ति दिलाने वाली एकादशी मानते हैं. पापमोचनी एकादशी के व्रत को करने से अनजाने में किये गए पापों से मुक्ति मिलती है. मार्च महीने में पापमोचनी एकादशी का व्रत किस दिन पड़ रहा है चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.
कब है पापमोचनी एकादशी?
चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 14 मार्च 2026, दिन शनिवार को सुबह 8 बजकर 10 मिनट से लेकर 15 मार्च 2026, दिन रविवार को सुबह 9 बजकर 16 मिनट तक रहेगी. ऐसे में उदयातिथि को महत्व देते हुए एकादशी का व्रत 15 मार्च 2026, दिन रविवार को होगा. इस दिन व्रत रखा जाएगा. पापमोचनी एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करने का विधान है. आप व्रत और पूजन कर जीवन में सुख-समृद्धि प्राप्त कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें – Baisakhi 2026 Date: 13 या 14 अप्रैल, कब है बैसाखी? जानिए सटीक तारीख और इस दिन का महत्व
पापमोचनी एकादशी शुभ मुहूर्त
15 मार्च को पापमोचनी एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह में रहेगा. पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 8 बजकर 1 मिनट से लेकर दोपहर को 12 बजकर 30 मिनट तक रहेगा. आप इस मुहूर्त में पूजा-अर्चना कर सकते हैं. इस व्रत का पारण अगले दिन अगले दिन 16 मार्च को द्वादशी तिथि पर सुबह 6 बजकर 30 मिनट से लेकर 8 बजकर 54 मिनट के बीच किया जा सकेगा.
पापमोचनी एकादशी पूजा विधि
आप पापमोचनी एकादशी का व्रत कर रहे हैं तो सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें और साफ वस्त्र धारण करें. पूजा स्थल की सफाई करें और भगवान विष्णु की प्रतिमा स्थापित करें. कलश में जल भरकर इसमें तुलसी दल, सुपारी और अक्षत डालें. भगवान के समक्ष घी का दीपक जलाएं. “ओम नमो भगवते वासुदेवाय नम:” और “ओम विष्णवे नम:” मंत्र का जाप करें. विष्णु चालीसा का पाठ करें और आरती कर भोग लगाएं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
शरद पूर्णिमा का पर्व इन आरती के बिना है अधूरा, भूलकर भी ना करें गलती
9 hrs agoशरद पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी की कृपा से जागेगा भाग्य, यहां जानिए उपाय
14 hrs agoशरद पूर्णिमा के उपाय दूर करेंगे पैसों की तंगी, खुलेंगे समृद्धि के द्वार
16 hrs agoशनिवार को शनि स्तोत्र के पाठ से मिलेगी शनिदोष से मुक्ति, जरूर करें ये उपाय
17 hrs agoशरद पूर्णिमा पर चांद की रोशनी में क्यों रखते हैं खीर? जानिए इसका कारण
1 day agoकब शुरू हो रहा कार्तिक माह? जानें तारीख और व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट
1 day agoआज प्रदोष काल में करें महादेव की पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
1 day agoवास्तु टिप्स: इन 5 चीजों को जमीन पर न रखें, घर से चली जाती है सुख-समृद्धि
2 days agoकब है नरक चतुर्दशी? जानिए छोटी दिवाली की तारीख और यम का दीपक जलाने का महत्व
2 days agoचाणक्य नीते में बताए गए हैं अच्छे बेटे के गुण, रोशन करते हैं परिवार का नाम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines