हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Papankusha Ekadashi 2026: आज या कल, कब है पापांकुशा एकदाशी? जानिए व्रत का सही दिन और महत्व

Papankusha Ekadashi 2026: पापांकुशा एकादशी व्रत की तारीख को लेकर लोगों के मन में भ्रम की स्थिति बनी हुई है. एकादशी व्रत आज या कल कब रखा जाएगा, आइये इसकी सही तारीख के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन
आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर पापांकुशा एकादशी व्रत रखा जाता है. (Photo Credit - AI)

Papankusha Ekadashi Kab Hai: विष्णु भगवान की पूजा-अर्चना के लिए एकादशी का दिन बेहद खास होता है. अब आश्विन माह की एकादशी का व्रत है. कल यानी बीते मंगलवार दशहरा मनाया गया था, ऐसे में आज एकादशी व्रत होना चाहिए था. हालांकि, तिथियों में फेरबदल के कारण इसको लेकर संशय बना हुआ है. एकादशी का व्रत आज या कल कब रखना उत्तम होगा. आइये इसके बारे में यहां जानते हैं.

कब है पापांकुशा एकादशी व्रत?

पापांकुशा एकादशी के लिए आश्विन माह शुक्ल पक्ष की एकादशी का आरंभ आज 21 अक्टूबर को दोपहर 2 बजकर 11 मिनट पर हो रहा है. इस तिथि का समापन कल 22 अक्टूबर को दोपहर 2 बजकर 47 मिनट पर होगा. ऐसे में आज दोपहर के बाद एकादशी तिथि लग रही है. जबकि, तिथि की मान्यता के लिए उदयातिथि को महत्व दिया जाता है. इस स्थिति में एकादशी व्रत कल यानी 22 अक्टूबर को करना उत्तम रहेगा.

ये भी पढ़ें – Ahoi Ashtami 2026: कब है अहोई अष्टमी? संतान के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए करें ये व्रत

विज्ञापन

पापांकुशा एकादशी व्रत का महत्व

पापांकुशा एकादशी व्रत करने से व्यक्ति के समस्त पापों का नाश होता है. यह व्रत करने और विष्णु भगवान की पूजा-अर्चना से जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है. इस एकादशी व्रत को पापों पर अंकुश लगाने वाला व्रत माना जाता है. इसी वजह से इसे पापांकुशा एकादशी कहते हैं. व्यक्ति को समस्त पापों को नष्ट कर मोक्ष की प्राप्ति के लिए पापांकुशा एकादशी व्रत करना चाहिए.

एकादशी व्रत से जुड़े नियम

एकादशी तिथि पर चावल खाने से परहेज करना चाहिए. इस दिन व्रत करने वाले व्यक्ति के साथ ही घर में सभी लोगों को सात्विक भोजन करना चाहिए. मास-मदिरा और नशे से दूर रहें. एकादशी तिथि पर तुलसी में जल चढ़ाने और तुलसी के पत्तों को स्पर्श करने से बचना चाहिए. ऐसा माना जाता है. कि एकादशी पर तुलसी का व्रत होता है. व्रत और पूजा के दौरान काले वस्त्र पहनने से बचना चाहिए. झूठ बोलने और विवाद करने से बचें. आप विधि विधान से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करें. एकादशी व्रत के अगले दिन सुबह व्रत का पारण करें. बता दें कि, पापांकुशा एकादशी व्रत का पारण 23 अक्टूबर को किया जाएगा. सुबह 5 बजकर 36 मिनट से लेकर 7 बजकर 54 मिनट के बीच व्रत का पारण कर सकते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola