Pandit Pradeep Mishra Viral Video: हर कोई यह चाहता है कि जब हम भगवान की पूजा करें, तो हमारा मन पूरी तरह भक्ति में लीन हो। लेकिन ऐसा बहुत से लोगों के साथ होता है कि न चाहते हुए भी पूजा के दौरान हमारे मन में नकारात्मक या अशुद्ध विचार आने लगते हैं। भले ही हम कुछ गलत न कर रहे हों लेकिन पूजा करते समय, मंदिर में बैठते समय, भजन करते समय यदि ऐसी चीजें मन में आ रही हों तो इससे न केवल पूजा में मन नहीं लगता बल्कि आत्मग्लानि भी महसूस होती है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो आइए जानते हैं पंडित प्रदीप मिश्रा का बताया हुआ एक अचूक उपाय जिसे अपनाकर आपके मन से नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो सकती है और आपके अंदर गंदे विचार भी नहीं आएंगे।
पंडित प्रदीप मिश्रा का उपाय
- सबसे पहले सुबह जल्दी उठें।
- इसके बाद स्नान करें।
- फिर 5 प्रदोष तक, एक कटोरी गाय का देशी घी लें।
- गाय का देसी घी लेकर हथेली के मध्य में लगाएं।
- मंदिर जाकर शिवलिंग के ऊपरी भाग पर अपनी घी लगी हुई हथेली रखें।
- इसके बाद “अशोक सुधारी” वाली जगह पर अपनी हथेली को स्पर्श करें।
पंडित प्रदीप मिश्रा कहते हैं कि अगर आपने इस उपाय को श्रद्धा पूर्वक 5 प्रदोष तक कर लिया, तो आपके मन में जितने भी नकारात्मक और गंदे विचार हैं वह खत्म हो जाएंगे। इसके साथ ही पूजा-पाठ में भी मन लगने लगेगा।
पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा बताए गए ऐसे 3 प्रभावशाली उपाय
हरि नाम का जाप करें
पंडित प्रदीप मिश्रा कहते हैं कि जब भी पूजा के दौरान मन में कोई अशुद्ध, बुरा या भटकाने वाला विचार आए, तो तुरंत उसी समय “राम-राम”, “हरि ओम” या “ॐ नमः शिवाय” जैसे पवित्र नामों का जाप करना शुरू कर दें। इससे मन की चंचलता कम होगी और पूजा में मन लगेगा।
दीपक की लौ को निहारते हुए श्वास पर ध्यान केंद्रित करें
पंडित जी के अनुसार, पूजन से पहले या पूजन के बीच में कुछ क्षण के लिए दीपक की लौ को देखकर गहरी सांस लें और अपने श्वास पर ध्यान केंद्रित करें। यह एक प्रकार का मानसिक ध्यान होता है जिससे मन स्थिर होता है और नकारात्मक विचार स्वतः दूर हो जाते हैं।
तुलसी के पत्ते से जल चढ़ाकर प्रार्थना करें
पंडित जी के अनुसार, अगर पूजा के दौरान मन भटकने लगे तो तुलसी पत्र के साथ जल अर्पित करें और भगवान से प्रार्थना करें “हे प्रभु! मेरा मन आपके चरणों में लगा रहे। यह श्रद्धा भाव से किया गया छोटा-सा कार्य आपके मन को भक्ति से जोड़ देगा और विकार दूर करेगा।
ये भी पढ़ें- पारिवारिक कलह से परेशान हैं क्या? अपनाएं पंडित प्रदीप मिश्रा का बताया हुआ ये उपाय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24इसकी पुष्टि नहीं करता है
संबंधित खबरें
वास्तु दोष का कारण बनती हैं बालकनी में रखी 5 चीजें, आज ही हटाएं
15 hrs agoआज चंद्रमा की रोशनी में करें ये महाउपाय, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
15 hrs agoछिपाकर रखनी चाहिए ये 5 बातें, अपनों को बताने से भी बचें, वरना पछताएंगे
16 hrs agoआज शरद पूर्णिमा पर करें खीर वाला उपाय, होगी धन की प्राप्ति
19 hrs agoप्रेमानंद महाराज ने बताया, व्यक्ति की उम्र कम कर सकती हैं ये 4 आदतें
20 hrs agoआज शरद पूर्णिमा पर जरूर बनाएं खीर, जानिए चंद्रोदय का समय
23 hrs agoशरद पूर्णिमा का पर्व इन आरती के बिना है अधूरा, भूलकर भी ना करें गलती
1 day agoशरद पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी की कृपा से जागेगा भाग्य, यहां जानिए उपाय
1 day agoशरद पूर्णिमा के उपाय दूर करेंगे पैसों की तंगी, खुलेंगे समृद्धि के द्वार
1 day agoशनिवार को शनि स्तोत्र के पाठ से मिलेगी शनिदोष से मुक्ति, जरूर करें ये उपाय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines