Pandit Pradeep Mishra Viral Video: आजकल की तेज रफ्तार जिंदगी और बढ़ते तनाव के कारण कई घरों में पारिवारिक कलह आम समस्या बन चुकी है। पति-पत्नी के बीच मनमुटाव, सास-बहू के झगड़े या भाई-बहनों के बीच खींचतान ये सब घर की शांति और सुख-समृद्धि को धीरे-धीरे खत्म कर देते हैं। कभी-कभी यह कलह इतनी बढ़ जाती है कि रिश्तों में दरार आने लगती है और घर का माहौल पूरी तरह से नकारात्मक बन जाता है।
इसके साथ ही रिश्ते कभी-कभी हमेशा के लिए खराब हो जाते हैं। ऐसी स्थिति में सिर्फ सलाह या किसी को समझाना ही काफी नहीं होता बल्कि जरूरत होती है एक आध्यात्मिक और सकारात्मक उपाय की जो मन को शांति दे और घर के वातावरण को शुद्ध करे। तो आइए जानते हैं पंडित प्रदीप मिश्रा का बताया हुआ अचूक उपाय जिसे अपनाकर आप पारिवारिक कलह से छुटकारा पा सकते हैं और हर टूटे रिश्ते को फिर से जोड़ सकते हैं।
पारिवारिक कलह से दिलाएगा यह उपाय
- सबसे पहले सुबह जल्दी उठें।
- इसके बाद पूजा-पाठ करें।
- अब बाहर जाएं और गेहूं की बालियां तोड़ें ध्यान रखें, 7 गेहूं की बालियां तोड़ें।
- शाम को भगवान शिव के मंदिर जाएं मंदिर में भगवान शिव के नाम का दीपक जलाएं।
- दीपक जलाने के बाद 7 गेहूं की बालियां भगवान शिव के चरणों में अर्पित करें।
- अर्पण करने के बाद घर की कलह से मुक्ति की कामना करें।
पंडित प्रदीप मिश्रा के अनुसार, यदि आप इस उपाय को करते हैं तो आपको जल्दी ही पारिवारिक कलह से मुक्ति मिल जाएगी। इसके साथ ही आपके जीवन में अच्छे बदलाव भी आएंगे।
पारिवारिक कलह को शांत करने के लिए करें ये 2 उपाय
हनुमान चालीसा का नियमित पाठ
पंडित प्रदीप मिश्रा के अनुसार, यदि घर में प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ किया जाए खासकर मंगलवार और शनिवार को तो नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और पारिवारिक संबंधों में मधुरता आती है। यह उपाय यदि घर के सभी सदस्य मिलकर करें तो अधिक प्रभावी होता है।
शिवलिंग पर जल अर्पण और बेलपत्र चढ़ाना
पंडित प्रदीप मिश्रा के अनुसार, पारिवारिक कलह को शांत करने के लिए प्रतिदिन प्रातःकाल शिवलिंग पर जल अर्पण करें और बेलपत्र चढ़ाएं। इसके साथ ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें। यह साधना घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है और कलह की संभावनाओं को कम करती है।
ये भी पढ़ें-क्या परेशान कर रहा है काल सर्प दोष? शिवलिंग पर जल चढ़ाना है समाधान
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है
संबंधित खबरें
कैसा होता है आंख का फड़कना? महिला और पुरुष के लिए अलग है मतलब, जानिए
7 hrs agoसदी का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण! दिन में छाएगा अंधेरा, क्या भारत में दिखेगा?
10 hrs agoकब है धनतेरस? इस दिन खरीदारी करना क्यों माना जाता है शुभ
13 hrs agoआज महादेव की पूजा का महासंयोग, एकसाथ है गुरु प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि
20 hrs agoकैसा होता है सपने में पूर्वजों को देखना? जानिए क्या मिलते हैं संकेत
1 day agoइस मंदिर में खुद का पिंडदान करते है लोग, जानिए क्या है मान्यता?
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए करें ये खास उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoशुरू होने वाली है शारदीय नवरात्रि? कर लें कलश स्थापना की तैयारी
1 day agoकब होगी शारदीय नवरात्रि की शुरुआत? जानिए अष्टमी, नवमी और दशहरा की तारीख
2 days agoमाघ मेले में होगी नई शुरुआत, दंडी संन्यासी पहली बार करेंगे देव अमृत स्नान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines