Pandit Pradeep Mishra Viral Video: प्रतिदिन शिवलिंग पर जल अर्पित करने से व्यक्ति के जीवन से तीन मुख्य दोष पितृ दोष, ग्रह दोष (विशेष रूप से कालसर्प दोष), और वास्तु दोष दूर हो सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि शिवलिंग पर जल चढ़ाना केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं है, बल्कि यह आत्मशुद्धि और आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग भी है। यह साधना व्यक्ति के जीवन में शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है। साथ ही शिव की कृपा शीघ्र प्राप्त होती है जिससे जीवन की अनेक जटिल समस्याएं स्वतः हल हो जाती हैं। तो आइएं जानेत है कि पंडित प्रदीप मिश्रा के अनुसार, रोजाना शिवलिंग पर जल चढ़ाने से कौन-से तीन दोषों का प्रभाव समाप्त हो सकता है।
वास्तु दोष
प्रदीप मिश्रा के अनुसार, घर या कार्यस्थल में वास्तु संबंधी दोष होने पर परिवार में मानसिक तनाव, बीमारियां और आर्थिक समस्याएं उत्पन्न होती हैं।
यदि व्यक्ति प्रतिदिन सुबह शिवलिंग पर शुद्ध जल चढ़ाता है, तो इससे वातावरण की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मकता का संचार होता है, जिससे वास्तु दोष स्वतः शांत होने लगता है।
पितृ दोष
पंडित जी के अनुसार, पितरों की तृप्ति न होने या पूर्वजों की आत्मा को शांति न मिलने पर पितृ दोष उत्पन्न होता है। इसका प्रभाव संतान सुख, करियर और पारिवारिक शांति पर पड़ता है। यदि शिवलिंग पर जल अर्पण करते समय पितरों की शांति के लिए प्रार्थना की जाए तो उनकी कृपा प्राप्त होती है और पितृ दोष धीरे-धीरे शांत होने लगता है।
कालसर्प दोष
प्रदीप मिश्रा बताते हैं कि जन्म कुंडली में राहु-केतु के विशेष संयोग से कालसर्प दोष बनता है, जिससे जीवन में बार-बार रुकावट, भय और असफलताएं आती हैं।
यदि व्यक्ति प्रतिदिन शिवलिंग पर जल चढ़ाकर ॐ नमः शिवाय मंत्र का जप करता है, तो यह दोष भी शांत होता है और जीवन में स्थिरता, सफलता और संतुलन प्राप्त होता है।
ये भी पढ़ें-नंदी के कान में मुराद बोलने से पहले कहें ये शब्द, पूरी होगी मनोकामना, पंडित प्रदीप मिश्रा ने बताया
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है
संबंधित खबरें
कैसा होता है सपने में पितरों का दिखना? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 hrs agoश्राद्ध का भोजन कराने के लिए कौवा ना मिले तो क्या करें? जानिए
4 hrs ago11 अक्टूबर को होगा शारदीय नवरात्रि का आरंभ, जानिए घटस्थापना का शुभ मुहूर्त
6 hrs agoपितृ दोष से मुक्ति के लिए उत्तम है सर्वपितृ अमावस्या, जानिए उपाय
23 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए पितृ पक्ष में करें पितृ चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoकैसे चंदन लगाने से मिलेगा भाग्य का साथ? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए उपाय
1 day agoकब है छठ पूजा? जानिए नहाय-खाय, खरना से लेकर अर्घ्य तक, जानिए सही तारीख
1 day ago6 या 7 अक्टूबर कब है इंदिरा एकादशी? जानिए पितृ पक्ष की सही तारीख और महत्व
1 day agoकब है शरद पूर्णिमा? इस दिन क्यों बनाया जाता है खीर का प्रसाद
1 day agoपितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें ये गलतियां, वरना झेलने पड़ेंगे अशुभ परिणाम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines