Pandit Dhirendra Shastri Viral Video: आज की तेज रफ्तार जिंदगी में पैसों की कमी एक आम समस्या बन गई है, जो व्यक्ति के मानसिक तनाव, निराशा और पारिवारिक कलह का कारण बनती है। जब मेहनत करने के बावजूद भी धन नहीं टिकता या आवश्यकताओं की पूर्ति नहीं हो पाती तब व्यक्ति खुद को असहाय महसूस करता है। ऐसे समय में आध्यात्मिक मार्गदर्शन और धार्मिक उपाय व्यक्ति को मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा देने में मदद करते हैं। अगर आप भी जीवन में आर्थिक समस्याओं को लेकर परेशान हैं, तो आइए जानते हैं पंडित धीरेंद्र शास्त्री का प्रभावशाली उपाय जो आपके जीवन में धन संबंधी परेशानियों को दूर कर सकता है।
धीरेंद्र शास्त्री द्वारा बताया गया अचूक उपाय
- सबसे पहले सुबह जल्दी उठें।
- फिर स्नान करके पूजा-पाठ करें।
- इसके बाद 5 पान के पत्ते लें।
- अब हर पान के पत्ते पर “श्री राम” लिखें।
- ध्यान रहे, “श्री राम” केवल शहद से लिखना है।
- पान के पत्तों को शनिवार, गुरुवार, या मंगलवार इन तीन दिनों में से किसी भी दिन मंदिर ले जाएं।
पंडित धीरेंद्र शास्त्री के अनुसार अगर आप ये उपाय रोजाना करते है तो आपके जीवन में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। इसके साथ ही इस उपाय को तीन में से एक दिन मंदिर में जाकर पत्तों को भगवान हनुमान के चरणों में रखना प्रारंभ कर दें। इससे पैसों से संबंधित परेशानियां भी कम हो जाएंगी।
पंडित धीरेंद्र शास्त्री द्वारा बताए गए पैसों की तंगी दूर करने के 3 प्रभावी उपाय
हनुमान चालीसा का नित्य पाठ करें
धीरेंद्र शास्त्री के अनुसार, जो व्यक्ति प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करता है, उस पर बजरंगबली की विशेष कृपा होती है। विशेषकर मंगलवार और शनिवार को शुद्ध मन से 7 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें और हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल चढ़ाएं। इससे धन संबंधित बाधाएं धीरे-धीरे दूर होने लगती हैं।
श्री सूक्त का पाठ करें और मां लक्ष्मी की पूजा करें
धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए धीरेंद्र शास्त्री श्री सूक्त का पाठ करने की सलाह देते हैं। रोज सुबह या शुक्रवार को मां लक्ष्मी का ध्यान कर श्री सूक्त का पाठ करें, घी का दीपक जलाएं और घर में साफ-सफाई रखें। इससे घर में धन की स्थिरता और समृद्धि आती है।
जरूरतमंदों को दान करें और अभिमान त्यागें
धीरेंद्र शास्त्री के अनुसार, दान और सेवा से बड़ा कोई उपाय नहीं। जब भी संभव हो, गाय को हरा चारा खिलाएं, गरीबों को भोजन या वस्त्र दान करें। यह पुण्य कर्म धन के द्वार खोलते हैं और कर्म दोषों को भी शांत करते हैं। इसके साथ ही धन को लेकर घमंड या नकारात्मक सोच न रखें।
ये भी पढ़ें- Dhirendra Shastri से जानें, घर में नेगेटिव उर्जा के असर को कैसे भगाएं दूर?
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है
संबंधित खबरें
अहोई अष्टमी 2026: 1 नवंबर को रखा जाएगा व्रत, जानें पूजा का मुहूर्त और कथा
9 hrs agoबिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
15 hrs agoशनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
1 day agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
1 day agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
1 day agoव्रत-त्योहार से भरा है नवंबर, जानें दिवाली, धनतेरस समेत छठ महापर्व की तारीख
1 day agoराशि अनुसार मंत्रों के जाप से चमकेगा भाग्य, जानें सभी के लिए लकी मंत्र
1 day agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
2 days agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
2 days agoकहीं छलनी से हुआ करवा चौथ के चांद का दीदार, कहीं टकटकी लगाए रहीं महिलाएं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines