हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Panchak 2024: आज रात से शुरू होगा अशुभ योग, जानें कब तक रहेगा असर

Panchak June 2024: वैदिक पंचांग के अनुसार, मई में दो बार पंचक लग रहा है। पहला पंचक मई की शुरुआत में लग गया था। वहीं कुछ दिन बाद दूसरा पंचक लगने वाला है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि दूसरा पंचक कब लगने वाला है। साथ ही इस दौरान भूलकर भी कुछ ऐसे कार्य होते हैं जिन्हें नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन

Panchak June 2024: मई 2024 में दो बार पंचक का संयोग बन रहा है। एक संयोग मई की शुरू में हुआ था और अब दूसरा संयोग मई के अंत यानी आज रात में बनने वाला है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पंचक 5 दिनों का अशुभ समय होता है। इस दौरान कोई भी शुभ कार्य करना वर्जित होता है। सनातन धर्म में किसी भी कार्य को करने के लिए शुभ मुहूर्त देखा जाता है, ताकि उसमें भद्रा काल या पंचक का साया न हो।

ज्योतिषियों के अनुसार, पंचक के अशुभ काल में शुभ-मांगलिक कार्य, घर के निर्माण, मुंडन, गृह प्रवेश आदि कार्य नहीं किया जाता है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि मई में दूसरा पंचक कब लगने वाला है। साथ ही पंचक के अशुभ काल में क्या करें क्या न करें।

कब लगेगा पंचक

वैदिक पंचांग के अनुसार, मई महीने में दूसरी बार पंचक की शुरुआत 29 मई 2024 दिन बुधवार यानी आज रात को 8 बजकर 06 मिनट पर हो रही है। वहीं समाप्ति 5 दिन बाद यानी 3 जून 2024 दिन सोमवार को दोपहर 1 बजकर 40 मिनट पर होगी। ऐसे में यदि आप शुभ कार्य करने की योजना बना रहे हैं तो 3 मई तक सभी शुभ और मांगलिक कार्य रोक दें, जब तक पंचक की समाप्ति न हो जाए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बुधवार के दिन लगने वाला पंचक अशुभ नहीं माना जाता है, लेकिन फिर भी शुभ कार्य करने से बचना चाहिए।

विज्ञापन

पंचक के दौरान भूलकर न करें ये काम

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पंचक काल के दौरान किसी भी तरह के शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। मान्यता है कि यदि आप इन कार्यों को करते हैं तो घर में चोरी, धन हानि और बीमारी होने का कष्ट बना रहता है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पंचक के दौरान विवाह, मुंडन और जनेऊ जैसे शुभ कार्य नहीं करने चाहिए।

विज्ञापन

पंचक के दौरान घर का निर्माण नहीं कराने चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में कभी सुख-शांति और समृद्धि नहीं मिलती हैं।

पंचक के दौरान किसी भी तरह के कारोबार नहीं करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से कार्यक्षेत्र में सफलता नहीं मिलती है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- जून की ये दो तारीख 3 राशियों के लिए बेहद खास, शनि देव की कृपा से बन जाएंगे मालामाल

यह भी पढ़ें- वट सावित्री के दिन सौभाग्यवती का वरदान पाने के लिए करें ये चमत्कारी उपाय, मिलेगा फल

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola