Panchak February 2026: आज अमावस्या से हो रही अग्नि पंचक की शुरुआत, पांच दिनों तक बरतें जरूरी सावधानी

Panchak February 2026: आज फाल्गुन अमावस्या के दिन पंचक की शुरुआत हो रही है. हिंदू धर्म में पंचक के दौरान पांच दिनों को कई शुभ कार्यों के लिए अशुभ माना जाता है. अब पंचक की शुरुआत हो रही है तो ऐसे में आपको कई सावधानियां बरतनी होंगी.

Panchak February 2026

Photo Credit- News24GFX

Panchak February 2026: पंचक के दिनों को हिंदू धर्म में अशुभ माना जाता है. इन दिनों शुभ कार्य करना वर्जित होता है. पंचक के दौरान कार्य करने से इसमें असफलता और बाधा की संभावना होती है. आज फाल्गुन अमावस्या के दिन पंचक की शुरुआत हो रही है. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, चंद्रमा के कुंभ और मीन राशि में गोचर करने के दौरान पंचक लगता है. पंचक के दौरान कई कार्यों को करने से बचना चाहिए और जरूरी सावधानी बरतनी चाहिए. चलिए जानते हैं कि, पंचक आज से शुरू होकर कब समाप्त होंगे और इस दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

विज्ञापन

पंचक फरवरी 2026

जिन पंचक की शुरुआत मंगलवार के दिन होती है उस पंचक को अग्नि पंचक कहते हैं. इस पंचक में व्यक्ति को अग्नि से भय बना रहता है.पंचक चंद्रमा के उत्तरार्ध, शतभिषा, पूर्वा भाद्रपद, उत्तरा भाद्रपद और रेवती नक्षत्रों से गुजरने यानी चंद्रमा के कुंभ और मीन राशि में होने पर लगता है. यह पंचक मंगलवार के दिन शुरू हो रहा है ऐसे में यह अग्नि पंचक होगा.

विज्ञापन

कब समाप्त होगा पंचक?

पंचक की शुरुआत आज 17 फरवरी 2026, दिन मंगलवार से हो रही है. पंचक सुबह 9 बजकर 05 मिनट से शुरू होगा. जिसका समापन 21 फरवरी 2026, दिन शनिवार को होगा. पंचक का समापन 21 फरवरी को शाम 7 बजकर 7 मिनट पर होगा. इसके बीच आपको कई बातों का ध्यान रखना होगा. पंचक से जुड़े नियमों को मानना होगा. पंचक में कई कार्य को करना वर्जित होता है ऐसे में आपको इन बातों का ध्यान रखना होगा.

विज्ञापन

पंचक के दौरान इन बातोंं का रखें ध्यान

पंचक के दौरान कई कार्य नहीं करने चाहिए. वरना इसका अशुभ प्रभाव पड़ता है. पंचक में लकड़ी इकट्ठा करना अशुभ होता है इससे अग्नि का भय रहता है. इस दौरान छत नहीं डलवानी चाहिए वरना घर में क्लेश रहता है. इससे धन हानि होती है. बेड और बिस्तर खरीदना अशुभ होता है. अगर पंचक के दौरान किसी की मृत्यु होती है तो शव के साथ पांच पुतले बनाकर जलाते हैं. वरना पांच लोगों की मृत्यु का खतरा रहता है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ