होलिका दहन का पर्व न केवल बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है, बल्कि यह तंत्र-मंत्र, ज्योतिष और आध्यात्मिक दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस रात किए गए कुछ विशेष उपाय मां लक्ष्मी और मां अन्नपूर्णा की कृपा पाने में मदद कर सकते हैं, जिससे घर में सुख-समृद्धि और धन की बरसात होती है। अगर आप आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हैं या धन-संपत्ति में वृद्धि चाहते हैं, तो होलिका दहन की रात घर की सही दिशा में कुछ खास उपाय जरूर करें। आइए जानते हैं, होलिका दहन का महत्व क्या और रात में किए जाने वाले ये उपाय क्या हैं?
ये भी पढ़ें: गोत्र क्या है, विवाह के लिए क्यों जरूरी है गोत्र-मिलान? जानें विस्तार से
होलिका दहन का महत्व
हिंदू धर्म में होलिका दहन को नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति और सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करने का पर्व माना जाता है। इस दिन घर के चारों ओर फैली नकारात्मक शक्तियों को समाप्त करने के लिए विशेष उपाय किए जाते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन किए गए उपाय बहुत जल्दी फलदायी होते हैं और व्यक्ति को आर्थिक संपन्नता प्रदान करते हैं।
इस दिशा में करें उपाय?
वास्तु और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, उत्तर और पूर्व दिशा को देवी-देवताओं की दिशा माना जाता है। धन और समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी उत्तर दिशा की ओर मुख करके पूजी जाती हैं, वहीं अन्न-धन की देवी मां अन्नपूर्णा का वास भी इसी दिशा में माना जाता है। इसलिए होलिका दहन की रात उत्तर या पूर्व दिशा में कुछ विशेष उपाय करने से घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है और दरिद्रता दूर होती है।
करें ये 2 खास उपाय
गोमती चक्र का उपाय: यदि आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं, तो होलिका दहन के समय 11 गोमती चक्र लेकर उन्हें जलती होलिका की अग्नि के चारों ओर सात बार घुमाएं और फिर घर के पूजा स्थान में रख दें। इससे मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और धन की आवक बढ़ती है।
सरसों के तेल का दीपक जलाएं: होलिका दहन के दौरान उत्तर दिशा में सरसों के तेल का दीपक जलाकर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का स्मरण करें। ऐसा करने से घर में धन-संपत्ति की वृद्धि होती है और गरीबी दूर होती है।
ये भी पढ़ें: Lohe ka Challa: लोहे की अंगूठी पहनना किसके लिए अशुभ और शुभ, किस ऊंगली में धारण करने से होता है लाभ?
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
13 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
15 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
15 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
16 hrs agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
19 hrs agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
20 hrs agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
1 day agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
1 day agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
1 day agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines