हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

ओमान के तट के पास जहाज पर हमला, एक भारतीय की मौत; 13 को बचाया गया, विदेश मंत्रालय ने जताई चिंता

ओमान के लिमाह तट के पास भारतीय झंडे वाले मालवाहक जहाज पर हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई. 13 भारतीयों को बचाया गया. विदेश मंत्रालय ने हमले की निंदा की है.

विज्ञापन
सर्बानंद सोनोवाल ने जताया दुख (Photo- ANI)

ओमान के तट के पास भारतीय झंडे वाले एक मालवाहक जहाज पर हमला हुआ है. इस घटना में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई, जबकि जहाज पर सवार 13 अन्य भारतीयों को सुरक्षित बचा लिया गया. विदेश मंत्रालय (MEA) ने हमले की निंदा की है और इस घटना पर गहरी चिंता जताई है. विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस क्षेत्र में व्यापारिक जहाजों और आम लोगों से जुड़ी जरूरी सुविधाओं को निशाना बनाना तुरंत बंद होना चाहिए. मंत्रालय ने मृतक के परिवार के प्रति संवेदना भी जताई है.

जहाज पर सवार थे 14 भारतीय

विदेश मंत्रालय के मुताबिक, सोमवार शाम ओमान के लिमाह के पास कमर्शियल जहाज ‘MSV अल जुसुफी’ पर हमला हुआ. जहाज पर कुल 14 भारतीय नागरिक सवार थे. इनमें से 13 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि एक भारतीय की चोट लगने के कारण मौत हो गई. मंत्रालय ने बताया कि मस्कट में मौजूद भारतीय दूतावास इस मामले पर लगातार नजर रख रहा है. दूतावास ओमान के अधिकारियों के संपर्क में है. दोनों पक्ष मिलकर मृतक का पार्थिव शरीर और बचाए गए 13 भारतीयों को जल्द से जल्द भारत वापस लाने की व्यवस्था कर रहे हैं.

विदेश मंत्रालय ने हमले रोकने की अपील की

विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस क्षेत्र में व्यापारिक जहाजों पर लगातार हो रहे हमले चिंता का विषय हैं. मंत्रालय ने सभी पक्षों से तनाव कम करने और बातचीत के जरिए समस्या का हल निकालने की अपील की है. मंत्रालय के मुताबिक, क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखना जरूरी है. अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार, समुद्री रास्तों पर जहाजों की आवाजाही और व्यापार बिना किसी रुकावट के फिर से शुरू होना चाहिए.

विज्ञापन

सर्बानंद सोनोवाल ने जताया दुख

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भी इस घटना पर दुख जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर मृतक नाविक के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की. सोनोवाल ने बताया कि उनका मंत्रालय और ओमान में भारतीय दूतावास स्थानीय अधिकारियों के लगातार संपर्क में हैं. भारतीय नागरिकों की मदद और उनकी सुरक्षित वापसी के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola