Office Politics Se Kaise Bache & Promotion Pane Ke Upay: ऑफिस में अक्सर देखा जाता है कि कुछ लोग अपने फायदे के लिए बॉस की चापलूसी करते हैं. बॉस को मीठी-मीठी बातों में फंसाते हैं और अपने विरोधियों को नीचा दिखाने के लिए षड्यंत्र रचते हैं. इससे न सिर्फ ऑफिस का माहौल टॉक्सिक होता है, बल्कि काम करना भी मुश्किल हो जाता है. खासकर, ऐसे में वो लोग फंसते हैं जो मेहनत और पूरी ईमानदारी से अपना काम करते हैं. इससे न सिर्फ उनके आत्म-सम्मान को ठेस पहुंचती है, बल्कि प्रमोशन होने का चांस भी कम हो जाता है.
यदि आप भी ऑफिस पॉलिटिक्स से परेशान हो गए हैं या चापलूस लोगों के कारण आपका प्रमोशन नहीं हो रहा है तो ऐसी स्थिति में कुछ उपाय कर सकते हैं. दरअसल, शास्त्रों में जीवन की ज्यादातर समस्याओं के समाधान बताए गए हैं. चलिए जानते हैं ऑफिस पॉलिटिक्स से छुटकारा और प्रमोशन पाने के लिए कौन-सा उपाय किया जा सकता है.
ऑफिस पॉलिटिक्स से कैसे बचें और प्रमोशन कैसे पाएं?
धार्मिक मान्यता के अनुसार, शनिवार का दिन कर्म और न्याय के देवता शनि महाराज को समर्पित है. इस दिन यदि कोई व्यक्ति शाम के समय शनिदेव की पूजा करने के साथ उन्हें काले कपड़े में गुड़ बांधकर चढ़ाता है तो उसे ऑफिस पॉलिटिक्स और प्रमोशन न होने की समस्या से मुक्ति मिल सकती है. लेकिन काला कपड़ा आपको शनि देव के कंधों पर चढ़ाना है, जबकि गुड़ को कपड़े के दोनों कोनों पर बांधना है. ये उपाय आपको केवल शनिवार के दिन करना है, लेकिन इसके बाद 21 दिन तक नियमित रूप से शनि देव की पूजा करनी है. बता दें कि ये उपाय 12 राशियों के जातक कर सकते हैं.
21 दिन का महत्व
अंक ज्योतिष शास्त्र में नंबर 21 को एक शक्तिशाली अंक माना गया है. यदि आप 21 अंक को जोड़ेंगे तो मूलांक 3 (2+1=3) आएगा, जिसके स्वामी देवगुरु बृहस्पति यानी गुरु ग्रह हैं. इस अंक को ज्ञान, मेहनत के बाद मिलने वाली बड़ी सफलता, रचनात्मकता, उच्च आदर्शों और आध्यात्मिक विकास का प्रतीक माना जाता है.
शास्त्रों में बताया गया है कि यदि कोई उपाय 21 दिन तक किया जाता है, तो उसके सफल होने की संभावना ज्यादा होती है क्योंकि 21 दिन का चक्र नई आदत बनाने और आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त करने के लिए शुभ समय सीमा है.
ये भी पढ़ें- चापलूस लोग बॉस के सामने नीचा दिखाएं तो क्या करें? सवाल के जवाब पर क्या बोले प्रेमानंद महाराज
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
नवरात्रि में जरूर गाएं माता रानी के ये 3 भजन, पढ़ें लिरिक्स
12 hrs agoनवरात्रि में दुर्गा सप्तशी का पाठ करेगा कल्याण, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
15 hrs agoमंगलवार के साथ ही शनिवार को भी होती है हनुमान जी की पूजा, जानिए वजह
18 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन, जानिए मां चंद्रघंटा की पूजा विधि और आरती
20 hrs agoनवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
1 day agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
1 day agoकितने दिनों बाद उतारें कलावा? जानिए रक्षासूत्र से जुड़े हुए धार्मिक नियम
1 day agoनवरात्रि में नवार्ण मंत्र जाप से दूर होंगे दुख, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoखाने से जुड़ी गलतियां ही नहीं, इन कारणों से भी टूट सकता है नवरात्रि का व्रत
1 day agoआज नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए विधि और मंत्र
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines