Office Bag Tips: बहुत से लोग ऑफिस में कड़ी मेहनत करते हैं, हर टास्क को समय पर पूरा करते हैं, फिर भी प्रमोशन या इंक्रीमेंट के लिए तरसते रहते हैं। अगर आप भी उनमें से एक हैं, तो एक बार अपना ऑफिस बैग जरूर चेक करें। ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिन्हें बैग में रखने से नेगेटिव ऊर्जा पैदा होती है, जो आपके प्रोफेशनल ग्रोथ में रुकावट बन सकती हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं, ऐसी ही 3 चीजों के बारे में, जिन्हें यदि आपने अपने बैग में रखा है, तो तुरंत बाहर निकाल दें।

पर्सनल हाईजीन प्रोडक्ट्स

बहुत से लोग कंघी, टूथब्रश और दूसरी पर्सनल हाईजीन प्रोडक्ट्स ऑफिस बैग में रखते हैं और ये आम बात लगती है। लेकिन, ज्योतिष के अनुसार इनसे निकलने वाली ऊर्जा आपके सोचने और काम करने की क्षमता पर असर डालती है। इससे निर्णय लेने में भ्रम की स्थिति बनती है और आत्मविश्वास भी कमजोर पड़ता है। बेहतर होगा इन्हें घर पर ही रखें या ऑफिस में एक निश्चित जगह पर छोड़ें। ये भी पढ़ें: कामाख्या मंदिर का अंबुबाची मेला आज से शुरू, यहां होता है मासिक धर्म का उत्सव; जानें पौराणिक कथा

चाकू और नुकीली चीजें

छोटे चाकू या नेल कटर या कोई अन्य नुकीली चीजें भी ऑफिस बैग में नहीं रखनी चाहिए। हालांकि कई लोग सुरक्षा या सुविधा के लिए इन्हें साथ रखते हैं। लेकिन, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ये चीजें बैग में रखने से रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है। इससे आपके सहकर्मियों के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं, विवाद की स्थिति बन सकती है और आपकी इमेज खराब हो सकती है। ये चीजें बैग में न रखकर ऑफिस ड्रावर में भी न रखें, सिर्फ घर पर ही इस्तेमाल करें।

गंदे कपड़े और वस्तुएं

कभी-कभी बारिश या पसीने की वजह से कपड़े बदलने की जरूरत पड़ जाती है और हम गंदे कपड़े बैग में डाल लेते हैं। लेकिन यही आदत करियर में रुकावट का कारण बन सकती है। गंदे कपड़े नकारात्मक ऊर्जा फैलाते हैं, जिससे थकान, चिड़चिड़ापन और मनोबल में गिरावट आ सकती है। कोशिश करें कि ऐसे कपड़े तुरंत बाहर निकालें और बैग को साफ-सुथरा रखें।

इनका भी रखें ध्यान

  • बिजली से चलने वाले इलेक्ट्रॉनिक आइटम, जो बैकअप के लिए न हों, भी बैग में न रखें, ये फालतू ऊर्जा खींचते हैं।
  • पुराने बिल, कागज या टूटे पेन-पेंसिल बैग में जमा न करें। ये मानसिक बोझ बढ़ाते हैं।
  • हर हफ्ते अपने बैग की सफाई करें और देखें कि उसमें कुछ बेकार चीजें तो नहीं रह गई हैं।
ये भी पढ़ें: सावन की शुरुआत से पहले जरूर कर लें ये 7 काम, वरना शिव पूजा रह जाएगी अधूरी डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।