हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Numerology: जन्म तिथि के अनुसार पर्स में रखें ये चीजें, जल्द होगी पैसों की बारिश!

अगर आपके पास एक भी पैसा नहीं टिकता और अच्छी कमाई के बाद भी आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है तो करें खास उपाय। अपने मूलांक के अनुसार पर्स में खास चीजें रखने से आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। जानें, कौन से मूलांक वालों को पर्स में क्या रखना चाहिए ताकि धन की बरकत बनी रहे और पैसों की कमी न हो।

विज्ञापन
numerology wallet tips for financial growth money feng shui wallet remedies

Numerology Tips: हर इंसान पैसा कमाने के लिए कड़ी मेहनत करता है। लेकिन कई लोगों के पास लाखों कमाने के बाद भी पैसा टिकता ही नहीं है। महीने के अंत में उधार मांगने की नौबत आ जाती है। बिना वजह फालतू के खर्च हो जाते हैं, जिनके बारे में सोचा भी न हो। अगर आपके साथ भी ऐसा कुछ हो रहा है तो समझ जाएं कि आपको अपने पर्स से जुड़े खास उपाय करने की जरूरत है। आप चाहते हैं कि आप पर मां लक्ष्मी हमेशा मेहरबान रहे और कभी पैसों की कमी न हो तो फेंगशुई के ये उपाय आजमाएं। आइए जानते हैं कि कौन से मूलांक नंबर वालों को कैसा पर्स रखना चाहिए और उसमें ऐसा क्या रखे की धन की बारिश होने लगे।

मूलांक 1

अगर आपका मूलांक 1 है तो अपने पर्स में कॉपर का सिक्का रखें जो सूरज की रौशनी को रिप्रजेंट करता है। ये सक्सेस, समृद्धि और सम्मान को बढ़ाता है और पैसे को खर्च होने से बचाता है। इस सिक्के को अपने वॉलेट में रखें और देखें चमत्कार।

मूलांक 2

आगे बात कर लेते हैं मूलांक 2 वालों की जिनके लिए सिल्वर का सिक्का बेस्ट है। ये शांति और स्थिरता को दर्शाता है। अगर आप अपने पर्स में चौकोर या आया रैक्टेंगल शेप में चांदी का सिक्का रखते हैं तो ये आपके जीवन में समृद्धि लाएगा।

मूलांक 3

जिन लोगों का मूलांक 3 है उन्हें अपने पर्स में केसर रखनी चाहिए। केसर गुरु ग्रह से जुड़ा होता है, ग्रोथ करता है। इसे आप पीले रंग के कागज में लपेटकर अपने पर्स में रखें। इससे पैसों की बारिश तो होगी ही बल्कि बुद्धि में भी बढ़ोतरी होगी।

मूलांक 4

मूलांक 4 के लोगों को अपने पर्स में जौ रखना लाभकारी रहेगा। ज्योतिष के अनुसार जौ राहु की नेगेटिव एनर्जी को बैलेंस करता है। जौ को हरे रंग के कपड़े में लपेटकर पर्स में रखें इससे कभी धन की कमी नहीं होगी।

यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2025: कब है अष्टमी और नवमी तिथि का कन्या पूजन? जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

मूलांक 5

तुलसी हर घर में होती है। जिन लोगों का मूलांक 5 है उन लोगों को तुलसी के पत्ते पर्स में रखने चाहिए। तुलसी बुद्धि और दिमाग को तेज करती है जो बुध ग्रह की एनर्जी को रिप्रजेंट करती है। इसे आप समय-समय पर बदलते रहें ताकी उनकी एनर्जी बनी रहे।

मूलांक 6

जिन लोगों का मूलांक 6 है वो पर्स में सूखे गुलाब के फूल रखें। जान लें कि गुलाब शुक्र ग्रह से जुड़ा हुआ है जो प्यार, समृद्धि और पैसों में बढ़ोतरी करता है। जिन लोगों को गुलाब के पत्ते नहीं मिलते वो अपने पर्स में चमकीला कपड़ा रखें।

पंजाब के शंभू बॉर्डर से किसान आंदोलन हटाने का फायदा किसे?

View Results

मूलांक 7

अगर आपका मूलांक 7 है तो अपने पर्स में अपने प्रिय इंसान की फोटो रखिए। फिर चाहे वो आपका बच्चा हो, पति हो या फिर कोई और खास इंसान हो। ऐसा करने से केतु की एनर्जी बैलेंस होती है और पैसों की कभी कमी नहीं होती।

मूलांक 8

जिन लोगों का मूलांक 8 है वो अपने पर्स में लकी सिक्का रखें जिसे किसे धार्मिक स्थान से लाए हों। ये शनि ग्रह से जुड़ा हुआ होता है जो आपको आर्थिक रूप से मजबूत बनाता है और करियर में सफलता दिलाता है।

मूलांक 9

अगर आपका मूलांक 9 है तो अपने पर्स में लाल मौली रखें जो बहुत ही शुभ मानी जाती है। इससे रखने से पहले इसमें 9 गांठ बांधें और अपने पर्स में रख लें। ये मंगल ग्रह की शक्ति को बढ़ाती है जो आपकी इच्छाओं को पूरा करती है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़ें: इन 4 राशि की लड़कियों को ‘आजादी’ है पसंद, लिस्ट में है आपका नाम?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें